फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रांझणा' एक्ट्रेस ने अपने गुरु पर लगाया शोषण का आरोप, 11 साल से बांध रही थीं राखी

Thu, 04 May 2017 07:27 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 04 May 2017 07:27 AM IST
विज्ञापन
ranjhna actress shilpi marwaha quit ashmita theatre group and allegation on arvind gaur
श‌िल्‍पी

दिल्ली का फेमस 'अस्मिता थिएटर ग्रुप' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, ग्रुप का चर्चित नाम एक्ट्रेस शिल्पी मारवाह ने अपने गुरु अरविंद गौड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद इस ग्रुप के फाउंडर भी हैं। शिल्पी इस ग्रुप के साथ 11 साल से जुड़ी थीं। लेकिन अब उन्होंने ये ग्रुप छोड़ दिया है। 

ये भ्‍ाी पढ़ें- चार्टर प्लेन से बाहुबली 2' देखने के लिए पहुंचे 40 बांग्लादेशी फैंस

'रांझणा' एक्ट्रेस ने अपने गुरु पर लगाया शोषण का आरोप, 11 साल से बांध रही थीं राखी

ranjhna actress shilpi marwaha quit ashmita theatre group and allegation on arvind gaur
श‌िल्‍पी

टाइम्स ऑफ इंडिया पर छपी खबर के मुताबिक, शिल्‍पी ने बताया, 'ग्रुप छोड़ने के पीछे एक पर्सनल कारण है। मैं किसी पर शोषण का आरोप नहीं लगा रही हूं लेकिन शायद कई बार मेरा फायदा उठाने की कोशिश की गई।'‌ बता दें कि शिल्पी फिल्म 'रांझणा' में अभय देओल की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। 

ये भ्‍ाी पढ़ें- विश्वरूपम 2 पोस्टरः घायल होकर भी तिरंगे को थामे रहे कमल हसन

'रांझणा' एक्ट्रेस ने अपने गुरु पर लगाया शोषण का आरोप, 11 साल से बांध रही थीं राखी

ranjhna actress shilpi marwaha quit ashmita theatre group and allegation on arvind gaur
श‌िल्‍पी

27 साल की शिल्पी ने बताया, 'बात साल 2016 फरवरी की है। हम वाराणसी में एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे और रात हो चुकी थी। तभी अरविंद ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की। मैं तुरंत वहां से चली गई। करीब 6-7 महीने बाद उन्होंने मुझसे कहा कि ये तो नॉर्मल है, इसमें गलत क्या है।'

ये भ्‍ाी पढ़ें- कॉपी राइट मामले में फंसी 'सरकार 3', टल सकती है रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

'रांझणा' एक्ट्रेस ने अपने गुरु पर लगाया शोषण का आरोप, 11 साल से बांध रही थीं राखी

ranjhna actress shilpi marwaha quit ashmita theatre group and allegation on arvind gaur
श‌िल्‍पी

शिल्पी के साथ ये सब पहली बार हुआ था। इसके बाद वो कई दिनों तक अस्मिता नहीं गईं। शिल्‍पी ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि अरविंद गौड़ मेरे साथ कुछ ऐसा कर सकते हैं। मैं पिछले 11 साल से उन्हें राखी बांधती आ रही हूं। लेकिन वो बार-बार मुझे अप्रोच कर रहे थे तो मैंने ग्रुप छोड़ने का फैसला ले लिया।'

ये भ्‍ाी पढ़ें- दुनिया जिसपे फिदा, वो इसपे फिदा, जानें बाहुबली की रियल देवसेना के बारे में

विज्ञापन

'रांझणा' एक्ट्रेस ने अपने गुरु पर लगाया शोषण का आरोप, 11 साल से बांध रही थीं राखी

ranjhna actress shilpi marwaha quit ashmita theatre group and allegation on arvind gaur
श‌िल्‍पी

शिल्पी को ग्रुप छोड़ने में एक साल लगा क्योंकि उन्हें अपना प्रोजेक्ट पूरा करना था। वहीं थिएटर के ओनर अरविंद गौड़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। गौड़ ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। मेरे पास बोलने को कुछ नहीं है। शिल्पी मेरी सबसे अच्‍छी स्टूडेंट है। मैं ऐसा कुछ सोच भी नहीं सकता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed