बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों पर हमेशा ही मीडिया के कैमरों की नजर बनी रहती है। ये स्टार किड्स जहां नजर आते हैं वहीं कैमरे उनका पीछा करने लग जाते हैं। ज्यादातर बॉलीवुड सितारों को ये पसंद नहीं होता और वे कोशिश करते हैं कि अपने बच्चों को जहां तक हो सके बचा कर और दूर रखें। ऐसा ही कुछ रानी मुखर्जी भी चाहती हैं। आइए जानते हैं..
मीडिया में स्टार किड्स हर समय छाए रहते हैं, इन सब से बचने के लिए रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी आदिरा के लिए एक फैसला लिया है। रानी ने फैसला लिया है कि वे आदिरा को कैमरे के सामने आने नहीं देंगी। एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि आदिरा को इस कल्चर का शिकार होना पड़े।
रानी मुखर्जी ने कहा कि वे आदिरा को सामान्य रूप से बड़ी होने देना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि आदिरा के साथ स्कूल में किसी दूसरे बच्चे की तरह ही व्यवहार किया जाए। रानी ने कहा कि वे नहीं चाहती कि आदिरा की लगातार फोटो खींची जाए।
जल्द ही फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी एक टीचर नैना माथुर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। नैना एक अजीब बीमारी से पीड़ित हैं। इस फिल्म में टीचर को संघर्ष दिखाया गया है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज हो रही है। 'हिचकी' को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।