3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही रानी मुखर्जी काफी एक्साइटेड है। उनकी फिल्म 'हिचकी' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। इस मौके पर रानी अहमदाबाद पहुंची और जमकर पतंगबाजी की।
मकर संक्राति के दिन पतंगबाजी करने का रिवाज है और इस रिवाज को पूरा करने के लिए रानी ने साबरमती के किनारे बसी नगरी को चुना। इस मौके पर रानी ने जमकर पतंग उड़ाई जिसमें वो काफी खुश दिखाई दे रही थीं।
खबरों की मानें तो रानी 8 और शहरों में भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने जाएंगी। इससे पहले रानी बिग बॉस में हिचकी को प्रमोट करते हुए दिखाई दी थीं। इस मौके पर रानी ने डेनिम जींस के साथ लॉग कोट और व्हाइट टी शर्ट पहनी थी इसके साथ ही बूट्स और गॉगल्स का कॉम्बिनेशन उन पर काफी सूट कर रहा था।
'हिचकी' फिल्म में रानी का नाम नैना माथुर है जिसमें वह एक टीचर का रोल निभा रही है। खास बात यह है कि टीचर को एक अलग तरह की बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसे बार बार हिचकी आती है। ये फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।