सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा 'लिटिल चैंप्स' में अमोल पालेकर और अन्नू कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ 80 का दशक सेलिब्रेट करने के बाद अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक और दिग्गज कलाकार रणधीर कपूर इस रियलिटी शो में दिल की बात करने आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान रणधीर कपूर ने कुछ दिलचस्प राज खोले। ये एपीसोड इस सप्ताहांत प्रसारित होगा।
2 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की शूटिंग में अलग-अलग परफॉर्मेंस के बीच रणिता और आर्यनंदा ने जब फिल्म हिना का गाना ‘देर ना हो जाए कहीं’ गाया, तो इसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। असल में यह सुनकर रणधीर कपूर भी अपनी उन यादों में खो गए, जो उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बिताई थीं। फिल्म ‘हिना’ मूल रूप से राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट था।
3 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणधीर कपूर ने बताया, “हिना राज कपूर जी का सपना था और वो कई सालों तक उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बना रहा। उनके दुखद निधन के बाद हम यह फिल्म बनाना चाहते थे। ऋषि और मैंने उनकी राह अपनाई और हिना को आगे बढ़ाया। असल में जब हम जेबा बख्तियार को राजी करने के लिए पाकिस्तान गए और उन्हें इस फिल्म में लिया, तो उस समय यह बड़ा मुश्किल काम था। फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करना वैसे ही मुश्किल था, लेकिन हमने किसी तरह ये कर लिया और शूटिंग शुरू कर दी।”
4 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आगे इस गाने के बारे में बात करते हुए रणधीर कहते हैं, “हमारे पिता समय के बहुत पाबंद थे, लेकिन ऋषि और मुझमें यह गुण नहीं था। जब हम लोग यंग थे तो ऋषि हमेशा लेट हो जाते थे और जब पापा उनसे पूछते थे कि वो लेट क्यों हो गए तो वो अक्सर जवाब देते थे – ‘मैं देर करता नहीं, देर हो जाती है’ और यही जुमला हमारा तकिया कलाम बन गया। इन घटनाओं के चलते फिर हमने ऐसा ही एक गाना ‘मैं देर करता नहीं’ बना डाला और इस तरह से यह गाना बन गया, जो फिल्म हिना के क्लाइमैक्स में आता है। इसलिए ये गाना मेरे दिल में खास जगह रखता है।”
5 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्सों और घटनाओं के बारे में बताते हुए रणधीर कपूर सभी जजों, ज्यूरी सदस्यों और कंटेस्टेंट्स को हैरान कर देंगे। इस दौरान तनिष्का सरकार ‘डफली वाले’ गाने पर एक शानदार परफार्मेंस दिया, वहीं ‘है अगर दुश्मन गाने’ पर जैद अली की परफॉर्मेंस यकीनन शूटिंग के दौरान मौजूद सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।