बॉलीवुड में अपनी
एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले
रणधीर कपूर अब 71 साल के हो गए हैं। गुरुवार रात को उन्होंने अपनी बेटी करिश्मा और करीना कपूर सहित फैमिली और दोस्तों के साथ अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
पापा रणधीर के जन्मदिन पर करिश्मा और करीना काफी एक्साइटेड नजर आए। दोनों स्टार बहनें अपनी-अपनी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। करीना ने जहां ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं, वहीं करिश्मा ऑरेंज एंड रेड ड्रेस में नजर आईं।
रणधीर कपूर के बर्थ डे का केक भी बेहद खास था। केक पर तैमूर अली खान सहित समारा और कियान कपूर के नाम का फ्लैग लगा हुआ था, जिससे उनका केक बहुत खास हो गया।
पापा के जन्मदिन की फोटो करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। वहीं पार्टी में रणधीर के पुराने दोस्त बबीता, नीतू के साथ ऋषि कपूर, अरमान जैन और राजीव कपूर भी मौजूद थे। सभी स्टार्स ने पार्टी में जमकर एन्जॉय किया।