फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pachhattar Ko Chhora: रणदीप हुड्डा की बड़े परदे पर दिखेगी नई कलाकारी, नीना गुप्ता के लिए बने ‘पचहत्तर का छोरा’

Mon, 06 Mar 2023 11:28 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 06 Mar 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda starts a situational comedy film Pachhattar Ko Chhora with neena gupta in rajsamand
पचहत्तर का छोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज अपनी वेब सीरीज ‘कैट’ से देश दुनिया में धूम मचाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा फिर एक नया प्रयोग कैमरे के सामने करने जा रहे हैं। जी हां, इस बार वह ‘पहचहत्तर का छोरा’ बनने जा रहे हैं और इस छोरे को जो छोरी मिली है वह भी कमाल अभिनेत्री हैं यानी कि नीना गुप्ता। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के राजसमंद में शुरू हो चुकी है और इस खास मुहूर्त के दिन राजस्थान व गुजरात की कुछ नामी गिरामी हस्तियां वहां मौजूद रहीं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर निर्देशक जयंत गिलाटर और इसके निर्माता है कुमार मंगत पाठक।

Randeep Hooda starts a situational comedy film Pachhattar Ko Chhora with neena gupta in rajsamand
पचहत्तर का छोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक जयंत गिलाटर टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं जिन्हें अलग-अलग सीरियल्स के 4000 से भी अधिक एपिसोड्स के निर्देशन का अनुभव हासिल है। उन्होंने सबसे पहले सीरियल 'अकबर बीरबल' का निर्देशन किया था जिसे बाद में 68 भाषाओं में डब किया गया था। उनकी मराठी फिल्में 'सदरक्षणाय' और 'रणभूमि' को राज्य सरकार की ओर से कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी गुजराती फिल्म 'नटसम्राट' भी बड़ी हिट फ़िल्म साबित हुई थी। शबाना आजमी और जूही चावला को लेकर वह इससे पहले भी एख हिंदी फ़िल्म 'चॉक एंड डस्टर' बना चुके हैं।


इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: जब कुली की शूटिंग के दौरान मरने से बचे थे अमिताभ, भयंकर हादसे से कोमा में चले गए थे बिग बी
Randeep Hooda starts a situational comedy film Pachhattar Ko Chhora with neena gupta in rajsamand
पचहत्तर का छोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी नई फिल्म ‘पचहत्तर का छोरा’ के मुहूर्त के मौके पर जयंत गिलाटर ने कहा, "मैं आम सी लगनेवाली कहानियों की बजाय हमेशा से ही अलहदा किस्म के विषयों के प्रति आकर्षित होता आया हूं। 'पचहत्तर का छोरा' भी उसी श्रेणी में रखी जानेवाली फिल्म है। मैं इसकी शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती है कि मैं अपनी कहानी को दो उम्दा कलाकारों रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता के माध्यम से पेश करने जा रहा हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda starts a situational comedy film Pachhattar Ko Chhora with neena gupta in rajsamand
पचहत्तर का छोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं रणदीप हुड्डा के चेहरे की चमक ही इस मौके पर कुछ अलग दिखी। फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' में काम करने को लेकर वह कहते हैं, "इस फिल्म में मेरा रोल मेरी अब तक के सभी किरदारों से अलग और दिलचस्प है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सिचुएशनल ह्यूमर का तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म लोगों को हंसाने के साथ साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगी। मेरा यकीन मानिए कि अब तक आपने ऐसी प्रेम कहानी कभी नहीं देखी होगी।"

विज्ञापन
Randeep Hooda starts a situational comedy film Pachhattar Ko Chhora with neena gupta in rajsamand
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा के कमाल के किरदार बताए जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के राजसमंद में की जा रही है। फ़िल्म का मुहूर्त क्लैप राजकुमारी दिव्या कुमारी ने दिया जो राजसमंद से सांसद भी हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा की पत्नी और गुजरात के जामनगर से विधायक रीवाबा जाडेजा भी खासतौर से मौजूद रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed