बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'शमशेरा' से रणबीर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन करेगी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा। इसी बीच अब ट्रोल्स ने रणबीर कपूर को निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर ट्रोल्स कमेंट कर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Ranbir Kapoor: ट्रोल्स के निशाने पर आए रणबीर कपूर, ‘शमशेरा’ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बोले- फ्लॉप एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन