बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की शादी की तारीख 14 अप्रैल बताई गई है। वहीं अब आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें रणबीर कपूर की शानदार बैचलर पार्टी की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर शादी से पहले एक शानदार बैचलर पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें वह अपने करीबी लोगों के साथ धमाल मचाएंगे। इस पार्टी में कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे।
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी उनके घर में ही आयोजित होगी, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। रणबीर की पार्टी में एक्टर अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। इन तीनों के साथ रणबीर कपूर अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इनके अलावा पार्टी में रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बैचलर पार्टी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
3 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसके मुताबिक, शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हनीमून पर नहीं जाएंगे। दावा है कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के काम में काफी ज्यादा बिजी हैं और इसी वजह से वह दोनों शादी के बाद तुरंत काम पर लौट जाएंगे और अपने हनीमून को बाद के लिए टाल देंगे।
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दावा है कि रणबीर कपूर शादी के तुरंत बाद लव रंजन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। इसके अलावा रणबीर 22 अप्रैल के बाद ही अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना दिखाई देने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट भी शादी के बाद अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो सकती हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज के लिए तैयार है।