फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 60 हजार की साइकिल लेकर निकले 38 साल के रणबीर, पहुंचे बाबा के बंगले की मरम्मत देखने

Thu, 08 Oct 2020 04:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 08 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Snapped In Mumbai as He Goes For a Cycle Ride After Long Time
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता रणबीर कपूर गुरुवार को मुंबई में मस्ती के मूड में नजर आए। हाल के दिनों में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के तनाव भरे दिनों के बाद ये पहला मौका है जब रणबीर ने न सिर्फ सार्वजनिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि फोटोग्राफरों के अनुरोध पर थोड़ी देर रूक कर अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई। यहां वह जिस साइकिल के साथ दिख रहे हैं, उसकी भी अपनी एक अलग कहानी है।

Ranbir Kapoor Snapped In Mumbai as He Goes For a Cycle Ride After Long Time
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुरुवार की सुबह रणबीर अपनी मां के साथ बांद्रा में नजर आए।  नीतू कपूर के साथ अपने पुश्तैनी बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे रणबीर कपूर काफी सहज दिखे। कृष्णा राज नामक इस बंगले का नाम राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया है। बंगले का इन दिनों जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।

Ranbir Kapoor Snapped In Mumbai as He Goes For a Cycle Ride After Long Time
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बंगले में चल रहे काम का जायजा लेने के बाद मां बेटे बाहर निकले तो वहां तब तक लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। नीतू कपूर तो वहां से गाड़ी लेकर निकल गईं लेकिन, रणबीर कपूर ने एक कमाल की साइकिल वहां से ली और उसी पर चल निकले। बांद्रा की ढालों से होकर गुजरते हुए रणबीर ने साइकिल की सवारी का खूब आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Snapped In Mumbai as He Goes For a Cycle Ride After Long Time
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साइकिल को करीब से देखने पर पता चलता है कि ये काफी महंगी साइकिल है और भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है। 60 हजार की साइकिल पर निकले 38 साल के रणबीर अरसे बाद अपने घर से बाहर दिखे हैं और वह भी बिना आलिया भट्ट के। आलिया भट्ट और रणबीर को हाल के दिनों में कम ही साथ में देखा गया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Snapped In Mumbai as He Goes For a Cycle Ride After Long Time
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क 2’ का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। और, इससे उबर कर अब वह निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त हो चुकी हैं। रणबीर कपूर ने भी अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। दोनों की एक साथ बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में भी डिजनी इंडिया की तरफ से जल्द ही किसी बड़े एलान की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें: मां लक्ष्मी को आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा मानती हैं सलमा हायेक, अभिनेत्री का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed