{"_id":"5b4c08464f1c1b36748b4ff1","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' की सुपरफास्ट कमाई 17वें दिन भी जारी, कलेक्शन के मामले में रणबीर अब हो गए 'बागी' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' की सुपरफास्ट कमाई 17वें दिन भी जारी, कलेक्शन के मामले में रणबीर अब हो गए 'बागी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। यह फिल्म महज 16 दिन में ही 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर गई है और अब भी इसका कलेक्शन बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस फिल्म की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन 'संजू' की ताबड़तोड़ कमाई ने सबकी नींद उड़ा दी है।
sanju
'संजू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करके एक और बेंचमार्क स्थापित किया है जिससे आने वाली फिल्मों के लिए रास्ता मुश्किल जरूर हो सकता है। रिलीज के बाद से 'संजू' की रफ्तार तेज थी। पहले हफ्ते में ही 'संजू' 100 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। बीते काफी दिनों से रणबीर के फैंस 'संजू' के 300 करोड़ी होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह आंकड़ा 'संजू' ने दूसरे हफ्ते में छू लिया।
sanju
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक रणबीर की 'संजू' का 17वें दिन की कमाई के बाद आंकड़ा 300 करोड़ से ज्यादा रहा।'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़, रविवार को 28.05, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़ बुधवार को 6.90 करोड़, गुरुवार को 5.75 करोड़ ,शुक्रवार 4.40 करोड़, शनिवार 4 करोड़ कमाई की। वहीं रविवार की कमाई को मिलाकर 'संजू' फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 316.50 करोड़ रहा।
#Sanju collected FANTASTIC ₹ 21.30 cr nett on its 3rd weekend taking its grand total to Colossal ₹ 316.50 cr nett approx. ALL TIME BlOCKBUSTER
— Sumit kadel (@SumitkadeI) July 16, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
रणबीर की 'संजू' के पास कमाई करने के लिए अब केवल चार दिन ही बचे है जिसकी वजह शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' है।'धड़क' फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो जाएगी।'धड़क' फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं ऐसे में लोगों में उन्हें स्क्रीन पर देखने की उत्सुकता काफी है। ऐसे में 'संजू' की सिनेमाघरों में कम स्क्रीन्स रह जाएंगी जिसका सीधा असर कलेक्शन पर पड़ेगा। 'संजू' की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि तीसरे शुक्रवार तक यह फिल्म 320 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
sanju
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर की 'संजू' की तरह 'धड़क' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या फिर नहीं। 'संजू' की बात करें तो 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। संजू फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।