फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह है देश की सबसे महंगी फिल्म, 29 नवंबर को रिलीज होते ही हिल जाएगा पूरा बॉलीवुड

Sun, 15 Jul 2018 09:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth starrer 2.0 release on 29 november
फिल्म 2.0 पोस्टर

रजनीकांत स्टारर '2.0' की रिलीज डेट घोषित होने के बाद बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्में मुश्किल में हैं। निर्देशक शंकर की यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। यह 2010 में आई तमिल फिल्म एंथिरन (हिंदी में रोबोट) का सीक्वल है। लंबे समय से बन रही साइंस-फिक्शन '2.0' को पिछले साल रिलीज होना था परंतु पोस्ट प्रोडक्शन में देर होती रही। यह देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। लंबे समय से इसकी चर्चा है। 


 

rajinikanth starrer 2.0 release on 29 november
2.0
जानकार मान रहे हैं कि '2.0' को सुपर हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके सामने बॉलीवुड के बड़े सितारों की फिल्में भी नहीं टिकेंगी। '2.0' टिकट खिड़की के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकेगी। ऐसे में '2.0' की रिलीज डेट घोषित होते ही बॉलीवुड की 'केदारनाथ', 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' और 'टोटल धमाल' के निर्माताओं में हलचल पैदा हो गई है।

 
rajinikanth starrer 2.0 release on 29 november
KEDARNATH
सबसे बड़ा झटका सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टार 'केदारनाथ' को लगा है क्योंकि इसकी रिलीज डेट भी अभी तक 29 नवंबर है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक अभिषेक कपूर रिलीज डेट बदलेंगे या '2.0' से टकराने का जोखिम लेंगे? जानकारों का मानना है कि समझदारी इसी में होगी कि 'केदारनाथ' की रिलीज आगे बढ़ा दें क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत का बॉक्स ऑफिस इधर बहुत बुरा रहा है और वह सुपरस्टार रजनीकांत तथा अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के आगे टिक नहीं सकेंगे। ऐसे में किसी को आश्यचर्य नहीं होगा अगर 'केदारनाथ' के निर्माता रिलीज डेट बदलने पर मजबूर हो जाएं क्योंकि समझदारी इसी में है। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये के ऊपर बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth starrer 2.0 release on 29 november
Film Thugs Of Hindustan
हालांकि दो बड़ी फिल्में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' निर्देशक शंकर की '2.0' से पहले रिलीज होंगी मगर इनके सामने भी समस्या है। आमिर खान-अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' दीवाली पर सात नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी और 23 नवंबर को टाइगर श्रॉफ स्टारर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2'। सभी मान रहे हैं कि '2.0' रिलीज होते ही सारे सिनेमाघर ले लेगी और दर्शक सिर्फ उसे देखना चाहेंगे। ऐसे में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' को थियेटरों में केवल एक हफ्ता मिलेगा और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीद से पहले रुक जाएगा। अत: सबकी नजरें इस पर है कि क्या निर्माता करन जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की रिलीज आगे-पीछे करेंगे? 

 
विज्ञापन
rajinikanth starrer 2.0 release on 29 november
Total Dhamaal
'टोटल धमाल' मल्टी स्टारर (अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी, जावेद जाफरी) है और इसकी रिलीज में बदलाव की संभावना है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अभी छह दिसंबर है परंतु '2.0' के एक हफ्ते बाद इसे थियेटर मिलने में मुश्किलें आएंगी। अत: इसके निर्माता भी रिलीज डेट बदल सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed