राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म संजय दत्त बायोपिक का टीजर फाइनली रिलीज होने वाला है। फिल्म में जबसे रणवीर कपूर का संजय दत्त लुक सामने आया है फैंस के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ गई है। इस बेसब्री को देखते हुए फिल्म के मेकर्स इसके टीजर के ग्रैंड रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं।
फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। फिल्म के मेकर्स मुंबई और हैदराबाद टी20 मैच के दौरान ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मेकर्स को वानखेड़े स्टेडियम में टीजर रिलीज करने की परमिशन भी मिल गयी है। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर, संजय दत्त और राजकुमार हिरानी इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।
मैच के दौरान रणबीर कपूर, संजय दत्त और राजकुमार हिरानी फिल्म के बारे में भी बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हिरानी तकरीबन 30 मिनट की चैट को मॉडरेट करेंगे, जबकि रणबीर इस दौरान अपने किरदार और उसे निभाने के दौरान आई दिक्कतों के बारे में बात करेंगे।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : intoday
संजय दत्त की बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की दीवानगी लोगों में कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 110 करोड़ कमा लिए हैं।
संजय दत्त के लुक में रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वह संजय दत्त की कॉपी लग रहे थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को पर्दे पर रिलीज होगी।