फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: एनिमल को ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग, फिल्म मे खून-खराबा जैसे दृश्यों को देख लिया फैसला

Mon, 27 Nov 2023 01:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Nov 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal rated 18 by British censor Includes intense violence abuse in the film
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। फिल्म को भारत की सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट से प्रमाणित किया है, लेकिन ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने इस एडल्ट बताया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal rated 18 by British censor Includes intense violence abuse in the film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर अभिनीत आगामी फिल्म 'एनिमल' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से 'ए' रेटिंग और ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) से 18 रेटिंग मिली है, जो केवल एडल्ट के लिए यह फिल्म सही बताता है न कि बच्चों के लिए। यह रेटिंग फिल्म में शामिल घरेलू और यौन शोषण के दृश्यों को देखते हुए दी गई थी।

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: ‘बंदा’ ने अकेले जीते पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, यहां फिर से पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू


 
Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal rated 18 by British censor Includes intense violence abuse in the film
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

'एनिमल' फिल्म में काफी हिंसा, यौन शोषण और घरेलू दुर्व्यवहार के उदाहरण को कूट-कूटकर दिखाया गया हैं। यह  एक आदमी का अपने पिता के लिए बदला लेने की निरंतर खोज को दिखाता है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्म के हिंसक दृश्यों का विवरण दिया गया है।  यह बच्चों और परिवारों को यह चुनने में मदद करने के लिए कि उनके लिए क्या सही है और जो नहीं है उससे बचने के लिए फिल्मों और अन्य दृश्य और सीन को आयु रेटिंग और सामग्री सलाह देने की एक प्रक्रिया है।

Kantara 2: 'कांतारा 2' के प्रीक्वल का फर्स्ट लुक जारी, खूंखार अवतार में भाला लिए दहाड़ते दिखे ऋषभ शेट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal rated 18 by British censor Includes intense violence abuse in the film
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

बीबीएफसी की वेबसाइट पर फिल्म के सिनॉप्सिस में कहा गया है, 'यह एक डार्क हिंदी भाषी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक आदमी किसी भी कीमत पर बदला लेने के लिए लगातार लड़ता रहता है। फिल्म में खूब सारा खून खराबा, घरेलू हिंसा और यौन शोषण के सीन हैं।' फिल्म को वॉयलेंस यानी 'हिंसा' के मामले में पांच अंक दिए गए हैं। इसमें फिल्म के कुछ सीन्स के स्पॅाइलर भी दिए गए हैं।

Ayan Karan Patch Up: खत्म हुआ अयान मुखर्जी और करण जौहर के बीच का मनमुटाव? दोबारा सहयोग पर जारी विचार

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Animal rated 18 by British censor Includes intense violence abuse in the film
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

बता दें कि बीबीएफसी ने फिल्म को 'थ्रेट और हॉरर' के मामले में तीन रेटिंग दी है। इसके बारे में बताते हुे लिखा है, 'फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जिसमें किसी न किसी धमकाने वाले हैं। इसमें एक आदमी दूसरे के मुंह में जबर्दस्ती बंदूक डालता है। एक आदमी एक प्रेग्नेंट महिला पर बंदूक तानता है। एक युवा लड़का गुंडों को डराने के लिए स्कूल में बंदूक लेकर जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed