बॉलीवुड के सांवरिया कहे जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे। रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ चुना। उन्हें बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता है। ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हो गई हो, लेकिन एक अच्छे अभिनेता के रूप में रणबीर करोड़ों लोगों की पसंद बन चुके हैं और साथ ही हर निर्देशक की पसंद भी।
किस्सा: पढ़ाई से बचने के लिए रणबीर कपूर बने थे अभिनेता, बचपन से ही शुरू कर दिया था लड़कियों को डेट करना
कपिल के सामने किया था खुलासा
रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो में किया था। रणबीर ने बताया था कि वह अपने परिवार में सबसे अधिक पढ़ाई करने वाले लोगों में शामिल हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। रणबीर ने कहा, ‘हम सबके एक्टर बनने के पीछे सिर्फ एक ही वजह है, हमारे परिवार में किसी ने भी पढ़ाई नहीं की और सभी को एक्टर बनना पड़ा। इतना ही नहीं रणबीर ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने दादा राज कपूर और बाकि सबसे अधिक पढ़ाई की है, जोकि 12वीं पास है।
किसी ने दी थी पढ़ाई से बचने के लिए सलाह
दरअसल रणबीर का अभिनय में दिलचस्पी तब जागी जब उन्हें किसी ने ये बताया कि अभिनेता बनने के लिए पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है। रणबीर ने आगे कपिल से बातचीत में कहा, ‘मैं जब छोटा था तो किसी ने मुझे ये बताया था कि अभिनेता बनने के लिए पढ़ाई करने की जरूरत नहीं होती’। रणबीर ने कहा ऐसा सुनकर उनके दिल में अभिनय करने का जुनून सवार हुआ’। रणबीर ने आगे कहा, ‘मुझे ये बहुत अच्छा लगता है। मुझे लगता है मैं अपने परिवार का नाम बनाए रखूंगा’।
8वीं क्लास में बनाई थी पहली गर्लफ्रेंड
बता दें कि रणबीर कपूर बचपन से ही काफी हैंडसम हैं। उनकी जब भी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं तो उनकी लड़कियां फैन तारीफ करते हुए नहीं थकती। ऐसे में एक फैन ने जब उनसे उनकी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा तो रणबीर ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने 8वीं क्लास में पहली बार किसी लड़की को डेट किया था। छत पर लड़की छुपकर बैठी हुई थी। मैंने उसे हाथ दिया लेकिन उसके बाद वो मेरे साथ कभी नहीं गई’।
गर्लफ्रेंड को देते थे बहन के कपड़े
हाल ही में कपिल शर्मा के शो में रिद्धिमा कपूर ने पहली बार टेलीविजन पर अपीरियंस किया। इस दौरान उन्होंने रणबीर को लेकर भी कई खुलासे किए। एक किस्सा साझा करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि एक बार जब वो लंदन से लौटी थीं तो उनका टॉप एक लड़की ने पहना हुआ था। जब रणबीर से उन्होंने उस लड़की के बारे में पूछा तो रणबीर ने जवाब देते हुए कहा कि वो उनकी दोस्त हैं। रिद्धिमा ने कहा बाद में मुझे पता लगा कि मेरे जो भी कपड़े गायब हो रहे हैं रणबीर वो अपनी गर्लफ्रेंड को देता था’। बता दें कि रणबीर जल्द ही गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।