रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने तय किया है कि वह अपनी अगली फिल्म जग्गा जासूस के लिए आपसी कड़वाहट को कुछ दिनों के लिए भूल जाएंगे। सच्चाई यही है कि दोनों का करिअर उतार पर है और उन्हें हिट फिल्मों की जरूरत है। जग्गा जासूस पूरी हो चुकी है।
रणबीर-कैटरीना कुछ दिनों के लिए भुला देंगे ब्रेकअप का दर्द
हाल में निर्माता-निर्देशक के साथ मीटिंग में रणबीर-कैटरीना साथ बैठे। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल 2017 में रिलीज होने वाली इस कॉमेडी फिल्म के लिए दोनों सितारे अपना अतीत भूल कर प्रमोशन में लगेंगे। फिल्म में दोनों की रिलेशनशिप में तनाव और टूटन की वजह से पहले ही काफी विलंब हो चुका है।
रणबीर-कैटरीना कुछ दिनों के लिए भुला देंगे ब्रेकअप का दर्द
अटकलें थीं कि दोनों कलाकारों में ब्रेक-अप के दौरान इतनी कड़वाहट पैदा हो गई कि वह एक-दूसरे का सामना करना ही नहीं चाहते। सूत्रों के अनुसार इन्हीं बातों को स्पष्ट करने के लिए निर्माता-निर्देशक ने दोनों ऐक्टरों के साथ बैठक की।
रणबीर-कैटरीना कुछ दिनों के लिए भुला देंगे ब्रेकअप का दर्द
निर्देशक अनुराग बसु ने दोनों को समझाया कि रिलीज से पहले ऐसा कुछ न करें जिससे उनकी इमेज का गलत असर फिल्म पर पड़े। यह बैठक कुछ समय पहले निर्माता के दफ्तर में हुई थी।
रणबीर-कैटरीना कुछ दिनों के लिए भुला देंगे ब्रेकअप का दर्द
सूत्रों का कहना है कि दोनों सितारे इस बात पर सहमत हैं कि फिल्म को बराबरी से प्रमोट करेंगे और व्यक्तिगत संबंधों को आड़े नहीं आने देंगे। दोनों मुंबई समेत अन्य शहरों में जाकर फिल्म के प्रमोशन के लिए भी तैयार हुए हैं।