रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार नहीं किया है। पिछले कुछ समय से रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। अब दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं।
2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मिलने रणबीर कपूर पहुंचे थे। यहां कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। बीती रात एयरपोर्ट पर इस कपल को स्पॉट किय गया। कैमरे के सामने आते ही जहां आलिया भट्ट बहुत खुश लग रही थीं तो वहीं कुछ तस्वीरों में रणबीर चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
दोनों के लुक्स की बात करें तो आलिया ने इस दौरान व्हाइट कलर के टॉप के साथ डार्क ब्लू कलर की पैंट पहनी थी तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। एयरपोर्ट पर आलिया-रणबीर को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे।
4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : Instagram
हाल ही में आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं। वो (रणबीर कपूर) अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और मैं भी। इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है,नजर ना लगे।'
5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में खत्म की है। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका होंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।