आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार की चर्चाएं जोरों पर हैं। इन खबरों पर तब मुहर लगी जब खुलेआम इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया के लिए अपने प्यार का इजहार किया। सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि आलिया भी अपनी मोहब्बत का इजहार अपने चेहरे के एक्सप्रेशन से कर चुकी हैं। तो चलिए आपको रणबीर और आलिया के प्यार की 5 तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी कहेंगे जोड़ी हो तो ऐसी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार की गवाह यह तस्वीर सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन की है। पार्टी में इन दोनों कपल ने एक साथ एंट्री ली थी। मीडिया के सामने भी रणबीर और आलिया एक दूसरे को टक टकी लगाए देखते नजर आए।
रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। कुछ वक्त पहले रणबीर और आलिया डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। क्यूट सी आलिया और चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर एक साथ जंच रहे थे। इन तस्वीरों में यह दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। हालांकि मीडिया की नजरों से यह दोनों अपने हाथ को छिपाने की कोशिश कर रहे थे।
'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे। इस तस्वीर की खासियत आलिया का रणबीर की तरफ खास झुकाव है। फोटो में रणबीर पोज दे रहे हैं जबकि आलिया रणबीर को देखकर क्यूट सी स्माइल दे रही हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की यह तस्वीर भी इन दोनों के प्यार की गवाह बनीं। यह दोनों एक साथ ही 'राजी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।इन तस्वीरों में रणबीर आलिया का ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें दोनों का प्यार साफतौर पर नजर आ रहा है। हालांकि इस स्क्रीनिंग पर आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान भी पहुंची थीं।