फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर एक साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया, मशहूर चिप्स कंपनी के बने ब्रांड एंबेसडर

Tue, 08 Oct 2019 04:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Oct 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt will be again seen in advertisement
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नजदीकियों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी इन्हें एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि इसके लिए दर्शकों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इसी बीच चिप्स बनाने वाली एक कंपनी ने रणबीर-आलिया को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया है। दोनों सितारे कंपनी के नए कैंपेन 'स्माइल देखो देखो' का हिस्सा होंगे।



 रणबीर कपूर ने इस बारे में कहा,  “मैंने हमेशा ही इस चिप्स बनाने वाली कंपनी के साथ जुड़ाव महसूस किया है और अब मैं इस ब्रांड का चेहरा बनकर बेहद रोमांचित हूं। इसने युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है और उनके खास पलों का एक हिस्सा रहा है। कंपनी की नई पैकेजिंग 'देखो देखो' एक शानदार शुरुआत है। यह युवाओं के साथ जुड़ने के लिए ब्रांड की कोशिशों को एक कदम और आगे ले जाएगी।”

वहीं रणबीर के साथ अपनी जोड़ी बनने के अपने उत्साह को साझा करते हुए आलिया भट्ट कहती हैं, “दोस्तों के साथ मस्ती भरे पल बिना इस चिप्स के अधूरे हैं। मैं इसकी ब्रांड अबेंसडर बनकर काफी खुश हूं। मुझे नई 'स्माइल देखो देखो' की पैकेजिंग बहुत पसंद आई है। सभी जानते हैं कि एक हंसी में इतनी ताकत है कि वह किसी के भी मूड को झट से बदल सकती है। मैं इस खास ब्रांड के साथ अपने सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं।” 

Trending Videos
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed