अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में चार फरवरी को हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। इस फंक्शन में कुछ सितारे अफेयर की खबरों के बीच अपने अपने कपल के साथ भी पहुंचे। इन कपल की साथ में आई तस्वीरों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में कौन से लव बर्ड अपने पार्टनर के साथ पहुंचे।
अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में चार लव बर्ड पहुंचे एक साथ, रणबीर-आलिया पड़े सब पर भारी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का। ये दोनों अपने रिश्ते की ओर कई बार इशारा कर चुके हैं। इस वेडिंग रिसेप्शन में आलिया रणबीर और नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। इस मौके पर रणबीर नीले रंग की शेरवानी में दिखे तो वहीं आलिया गुलाबी और सिल्वर कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुई थीं। जबकि नीतू नीले और हरे रंग का सूट पहने थीं।
अरमान के रिसेप्शन में वैसे तो हस्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं लेकिन सभी की निगाहें बॉलीवुड के लव बर्ड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर आकर टिकीं। इस खास मौके पर इन दोनों सितारों ने एक साथ एंट्री ली। इन दोनों ने मीडिया के सामने भी जबरदस्त पोज दिए जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। मलाइका ने इस खास मौके पर लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। अर्जुन कपूर ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का पैजामा पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के भी अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। जिस शख्स के साथ अनंत अंबानी का नाम जोड़ा जा रहा है उसका नाम राधिका मर्चेंट है। राधिका कई बार अनंत के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। इस बार भी राधिका अरमान जैन के रिसेप्शन में अंबानी खानदान के साथ पहुंचीं। सामने आई तस्वीरों में राधिका अनंत, मुकेश और नीता के साथ खड़ी दिखीं। यहां तक कि नीता ने राधिका का हाथ भी पकड़ रखा था। ऐसी चर्चा है कि जल्द ही अनंत अंबानी और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है।
इस मौके पर वरुण धवन और नताशा दलाल भी एक साथ स्पॉट हुए। वरुण ने नीले रंग की चमकीली शेरवानी पहनी थी जबकि नताशा काले रंग का लहंगा पहने हुई थीं। ये दोनों सितारे जल्द शादी कर सकते हैं।अभिनेता वरुण धवन ने अपनी महिला दोस्त नताशा दलाल से अपने रिश्तों को कभी भी छुपाने की कोशिश नहीं की है। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अभिनेता वरुण की बचपन की दोस्त हैं।
अरमान जैन के रिसेप्शन में शाहरुख ने गौरी के साथ जमकर लगाए ठुमके, बोले- 'अब तो दो लड़के भी हैं'