लगभग आठ महीने बाद निर्देशक अयान मुखर्जी अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर अपने योद्धाओं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ एक बार फिर से मैदान में उतर आए हैं। अपनी लगभग 10 से 12 दिन की बची हुई शूटिंग को पूरा करने के लिए निर्माताओं ने मुंबई के ही एक स्टूडियो में सेट तैयार किया है। इसके बाद फिल्म के दो गीत और होंगे जिन्हें अयान अगले साल जनवरी में रणबीर और आलिया के साथ पूरा करेंगे।
2 of 5
Brahmastra shoot
- फोटो : ट्विटर
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने से पहले फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग मुंबई में ही चल रही थी। अमिताभ बच्चन अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर चुके थे और फिल्म में मात्र डेढ़ से दो हफ्ते का ही काम बाकी था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद मनोरंजन का सारा काम ठप हो गया और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी रुक गई। पहले से ही यह फिल्म लगातार विलंब से चल रही थी लेकिन इस महामारी ने तो फिल्म की रिलीज को और भी ज्यादा आगे बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है।
3 of 5
रणबीर कपूर, नागर्जुन और आलिया भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान अयान मुखर्जी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की हो चुकी शूटिंग के पोस्ट प्रोडक्शन में लगे रहे। इस बीच उन्होंने इस फिल्म के बड़े हिस्से पर काम किया और इस तरह उन्हें फिल्म की लंबाई का भी अंदाजा हो गया। हालांकि, कुछ समय यह खबर भी सुर्खियों में रही थी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अयान को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह फिल्म की लंबाई थोड़ी कम रखें। जिससे फिल्म के प्रोडक्शन में भी खर्चा कम आएगा और दर्शक भी फिल्म से जुड़े रहेंगे। अब अयान फिल्म की बची हुई शूटिंग इसी तय बजट में खत्म करने में जुटे हुए हैं।
4 of 5
Ranbir, Alia, Ayan
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दो गीत भी बचे हुए हैं जिन्हें अयान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ जनवरी के महीने में पूरा करेंगे। कोरोना वायरस की वजह से सरकार की तरफ से तय किए गए नियमों के कारण वह गीत इस समय ठीक तरह से फिल्माए नहीं जा सकते। अयान नहीं चाहते कि फिल्म की गुणवत्ता से उन्हें कोई भी समझौता करना पड़े इसलिए उन्होंने इन गीतों को जनवरी में ही फिल्माने का फैसला किया है।
5 of 5
शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब जब देश में सिनेमाघर ठीक से खुल जाएंगे और दर्शक भी जुटना शुरु होंगे, तब इस फिल्म के निर्माता इसके रिलीज की नई तारीख की घोषणा करेंगे। बता दें कि फिल्म में रणबीर शिवा का किरदार निभाएंगे जबकि आलिया उनकी प्रेमिका होंगी। नागार्जुन, अमिताभ और मौनी रॉय के साथ फिल्म शाहरुख खान भी एक कैमियो करेंगे।