फिल्मी गलियारों में इन दिनों मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर हलचल है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंधते वाले हैं। लेकिन दोनों की शादी को लेकर बीते कई समय से अटकलें जारी है। अपनी शादी को लेकर अभिनेता रणबीर कपूर ने पहले ही कहा था कि अगर कोरोना महामारी नहीं आती तो उनकी शादी साल 2020 में ही हो जाती।
2 of 4
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अभिनेता की शादी दिसंबर 2020 में करने की योजना थी। इतना ही नहीं रणबीर के पिता और अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर इसे लेकर बहुत खुश थे। हाल ही में फिल्म निर्माता सुभाष घई ने पुरानी बातें याद करते हुए बताया कि उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी के बारे में ऋषि कपूर के साथ बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि अभिनेता ने दिसंबर 2020 में भव्य तरीके से शादी की योजना बनाई थी। लेकिन, उसी साल 30 अप्रैल को कैंसर के कारण ऋषि कपूर का निधन हो गया।
3 of 4
ऋषि, नीतू और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान सुभाष ने बताया कि, "मुझे याद है मैं जनवरी 2020 में ऋषि कपूर से उनके घर पर मिलने गया था। अच्छे दोस्त होने के नाते हमारी काफी लंबी बातचीत हुई थी। वह मेरे साथ यह बात साझा करके बहुत खुश थे कि वे दिसंबर 2020 में उनके बेटे रणबीर और आलिया की शादी की योजना बना रहे हैं। लेकिन उन्होंने अचानक हम सभी को एक गहरा दुख दे दिया।" सुभाष ने कहा कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद ऋषि का सपना आखिरकार पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं कि रणबीर और आलिया आखिरकार उनके सपने को पूरा कर रहे हैं। मैं दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं, जिस तरह मैंने हमेशा ऋषि और नीतू कपूर के लिए की थी।"
4 of 4
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट ने यह जानकारी दी थी कि यह कपल 14 अप्रैल को सात फेरे लेगा। हालांकि, अभी भी शादी की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति जारी है। इसके अलावा अभिनेत्री के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने जानकारी दी थी कि शादी में सिर्प 28 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की कंफर्म लिस्ट सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने साल 2017 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अपने इस लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार यह कपल शादी करने को तैयार है।