यूं तो छोटे पर्दे पर धार्मिक ग्रंथ रामायण को कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है, लेकिन टेलीविजन की दुनिया में सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है। उस रामायण में जितने भी पात्र थे उनको आज तक भुलाया नहीं जा सका है। इन पात्रों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए थे श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल।
राम को जानने और समझने के लिए जितने लोगों ने रामायण नहीं पढ़ी उससे कहीं ज्यादा लोगों ने उन्हें टीवी पर देखा। भगवान राम की छवि में टीवी पर पहली बार अरुण गोविल ही नजर आए थे। रामानंद सागर का बहुचर्चित शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाना कोई आसान बात नहीं थी। अरुण गोविल को इसके लिए कई चीजों का त्याग करना पड़ा था।
3 of 6
Arun Govil
- फोटो : social media
दरअसल उस दौर में इतने बड़े बजट के सीरियल को रामानंद सागर प्रोड्यूस कर रहे थे। सीरियल में राम का किरदार हासिल करना अरुण गोविल के लिए आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने बताया था कि कैसे ऑडिशन में रामानंद सागर ने पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
4 of 6
Arun Govil
- फोटो : social media
क्यूंकि रामानंद सागर का ऐसा मानना था कि भगवान राम जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है ऐसे किरदार को परदे पर निभाने वाले इंसान में कोई भी बुरी आदत नहीं होनी चाहिए। लेकिन अरुण गोविल को सिगरेट पीने की लत थी। लिहाजा इस रोल को पाने के लिए अरुण ने सिगरेट की लत को छोड़ दिया।
भगवान राम का किरदार निभाते निभाते अरुण ने हमेशा के लिए सिगरेट का साथ छोड़ दिया। रामायण के अलावा अरुण ने 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। राम का किरदार कर दर्शकों के दिल में राम बनकर बस जाने वाले अरुण ने अब खुद को अभिनय से दूर कर लिया है।
ये भी पढ़ें- ये हैं रामानंद सागर की 'रामायण' के 10 'अमर' किरदार, अब कहां हैं राम-सीता, क्या कर रहे हैं रावण?