रेप के आरोप में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम की बेटी हनीप्रीत इंसां अपने पिता से एक कदम आगे निकल गई हैं। लंबे समय से वो लापता हैं और पुलिस भी उन्हें पकड़ने में नाकाम है।
हाल ही में हनीप्रीत के बारे में उनके जिम ट्रेनर ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जिम ट्रेनर ने बताया कि हनीप्रीत जीरो फिगर पाना चाहती थी। इतना ही नहीं वो कटरीना कैफ जैसी दिखने के लिए पागल थी।
पढ़ें- 18 की हुईं 'उतरन' की छोटी तपस्या, बोल्डनेस के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को छोड़ देंगी पीछे
इसके लिए वो रोज जिम में एक-दो घंटे कसरत करती थी। ट्रेनर ने ये भी बताया कि जिम में ही वो कमली-कमली गाने पर डांस करने लगती थीं। हनीप्रीत ने ट्रेनर को कई बार कहा कि वो कटरीना कैफ जैसा फिगर चाहती है।
पढ़ें- शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में शबाना आजमी ने तोड़ी थीं सारी हदें, पिता से भी की थी बगावत
ट्रेनर की मानें तो डेरे में ही हनीप्रीत ने अपने लिए एक खास जिम बनाया था। इस जिम में सिर्फ हनीप्रीत को ही जाने की इजाजत थी। बिना हनीप्रीत की इजाजत के कोई दूसरा जिम में नहीं जा सकता था।
ट्रेनर के अनुसार, 'वो उनका बताया हुआ डाइट प्लान कभी फॉलो नहीं करती थी। हनीप्रीत खुद का बनाया हुआ चार्ट फॉलो करती थी।' ऐसा भी माना जाता थी कि ये चार्ट बाबा राम रहीम ने बनाया था।