फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma says Aamir Khan felt 'betrayed' by him after Rangeela

'रंगीला' के बाद आमिर और राम गोपाल के बीच इस वजह से आ गई थीं दूरियां, निर्देशक ने किया खुलासा

Fri, 14 May 2021 05:32 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 14 May 2021 05:32 PM IST
सार

  •  राम गोपाल वर्मा ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई है।
  • राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान और उर्मीला मातोंडकर की सुपरहिट फिल्म 'रंगीला' भी बनाई थी।
  • राम गोपाल वर्मा ने बताया कि आमिर और उनके बीच विवाद से ज्यादा गलतफहमी थी। 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma says Aamir Khan felt 'betrayed' by him after Rangeela
राम गोपाल वर्मा-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक राम गोपाल वर्मा ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की सुपरहिट फिल्म 'रंगीला' भी बनाई थी। इस फिल्म को 25 साल पूरे हो गए हैं। वहीं इन दिनों राम गोपाल वर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल वर्मा ने अपने और अभिनेता आमिर खान के बीच हुए मतभेद पर खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्म रंगीला में आमिर द्वारा निभाए गए किरदार पर भी कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा ने इस बात को माना कि आमिर ने एक प्रेस मीटिंग में टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें धोखा महसूस हुआ था। निर्देशक ने बताया कि गलतफहमी की एक श्रृखंला की वजह से उन्हें एक समाचार रिपोर्ट में उद्धृत किया गया था कि एक 'वेटर' ने आमिर की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

Ram Gopal Varma says Aamir Khan felt 'betrayed' by him after Rangeela
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा कहते हैं, 'उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। आमिर तुंरत उस समय संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिसे मानने के बाद उसे जानबूझकर टाला जा रहा था। जिसके बाद भी वे आमिर से मिले। राम गोपाल वर्मा ने अपने और आमिर के व्यक्तित्व में बारें में बताया। उन्होंने आगे कहा, 'आमिर जहां बहुत समर्पित, भावुक और धैर्यवान किस्म के इंसान हैं। वहीं वह एक आवेगी यानी जो बिना कुछ सोचे समझे चीज़ कर देता है।

Ram Gopal Varma says Aamir Khan felt 'betrayed' by him after Rangeela
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि आमिर और उनके बीच विवाद से ज्यादा गलतफहमी थी। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने एक बार आमिर से बात करते हुए कहा था कि फिल्म रंगीला पूरी दुनिया ने देखी है, सभी ने फिल्म को बहुत पसंद भी किया है, लेकिन वह फिर भी कहते हैं कि आमिर से बेहतर वो वेटर था। तो आपको क्या लगता है कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला है? देखा जाए तो यह बात उन पर आ जाएगी। वहीं राम गोपाल वर्मा ने कहा हैं कि उस वक्त उन्हें लगा था कि उसके साथ धोखा हुआ और यह पूरी तरह से उनकी ही गलती थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed