निर्देशक राम गोपाल वर्मा फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपनी कही बातों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। निर्देशक ने कहा है कि 2002 की गैंगस्टर फिल्म कंपनी के लिए उनकी पहली पसंद अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय नहीं थे।
Box Office Collection: इश्क विश्क रिबाउंड के कलेक्शन में मामूली सुधार, चंदू चैंपियन-मुंजा ने कमाए इतने करोड़
2 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में वह शाहरुख खान को चाहते थे। वहीं, अभिषेक बच्चन को छोटा राजन पर आधारित किरदार में देखना चाहते थे। इसके अलावा निर्देशक ने कमल हासन को एक भूमिका में कास्ट करने पर भी विचार किया था, जिसे अंततः मोहनलाल ने निभाया था।
3 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में निर्देशक ने फिल्म कंपनी पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के खास सीन और इस फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया पर भी अपने विचार साझा किए। वीडियो में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि फिल्म में मलिक की भूमिका के लिए उनका शुरुआती विचार शाहरुख को कास्ट करने का था।
4 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "एक समय मैं शाहरुख को चाहता था। मैं उनसे मिला, वह उत्साहित थे। मैं दाऊद के लिए शाहरुख को चाहता था, लेकिन मुझे लगा कि वह अति सक्रिय हैं। उनमें बहुत ऊर्जा है और लोगों को यही पसंद है। मैंने उन्हें कुछ ऐसा बनानाे की सोच रहा था जो ज्यादा चलते फिरते नजर नहीं आए और ज्यादातर शांत रहे। मुझे लगा कि यह स्क्रीन पर बहुत अजीब लगेगा। उनका शारीरिक हाव भाव किरदार के हिसाब से फिट नहीं बैठ पा रहा थे।
5 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "एक अभिनेता होता है और एक परफॉर्मर। शाहरुख एक परफॉर्मर हैं। वह अति सक्रिय हैं, यही बात है, जिससे दर्शकों उनसे प्यार कराते हैं। इसके बाद मैंने अजय देवगन के नाम पर विचार किया, क्योंकि उनके शारीरिक हाव भाव प्राकृतिक रूप से ऐसे ही थे। मुझे लगा कि इस भूमिका के लिए वही सबसे अधिक उपयुक्त हैं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि कमल हासन के साथ ही उन्हें वैसा ही महसूस हुआ जैसा शाहरुख के साथ हुआ था, इसलिए उन्होंने बाद में मोहनलाल से संपर्क किया।"
Ahmed Khan: टाइगर के अभिनय का बचाव करते दिखे अहमद खान, बोले- वह सुपरस्टारडम से महज एक फिल्म हैं दूर