बॉलीवुड की मोस्ट कंट्रोवर्शियल ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, एक इवेंट में बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान के साथ पहुंचीं राखी से जब बिग बॉस 12 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जमकर मजाक उड़ाया...आइए जानते हैं आखिर क्या बोल बैठीं राखी सावंत...
राखी ने बिग बॉस 12 का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस बार बिग बॉस बहुत ठंडे कंटेस्टेंट्स को चुनकर बहुत बड़ी गलती कर बैठा है, राखी ने बोला कि बिग बॉस को एक बार फिर अर्शी खान को घर में भेजना चाहिए था, क्योंकि अगर अर्शी फिर से घर में गई तो तबाही मचा देंगी, क्योंकि अर्शी आवाम की चहेती हैं, राखी आगे ने कहा कि तबाही का दूसरा नाम अर्शी खान है।'
वहीं, जब इवेंट में मौजूद अर्शी खान से बिग बॉस 12 के फेवरेट कंटेस्टेंट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस 12 में आए पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ को सपोर्ट कर रही हैं, अर्शी ने श्रीसंथ को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा वह अच्छा खेल रहे हैं। बता दें कि वाकई में श्रीसंथ घर में अच्छा गेम खेल रहे हैं।
शायद ही आपको पता हो कि यह पहली बार नहीं है जब अर्शी खान ने श्रीसंथ को सपोर्ट किया हो। बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर अर्शी खान ने श्रीसंथ का खुलकर समर्थन किया है। बात करें राखी सावंत की तो बता दें कि वह बिग बॉस के पहले ही सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। बेबाक और बेधड़क रहने वाली राखी ने रियलिटी शो में खूब हंगामा खड़ा किया था लेकिन इसकी वजह से दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट भी हुआ था।
5 of 5
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
आखिर में बिग बॉस 12 के ताजा अपडेट की बात करें तो पिछली बार घर से उर्वशी वाणी बेघर हो गई थीं। वह भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर शो में आई थीं। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए इस बार दीपक, रोमिल, सुरभि और सोमी नॉमिनेट हुए हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते जब पूरा घर नॉमिनेट हुआ था तो ये चारों सेफ जोन में थे। बता दें कि रोमिल इस वक्त वोट पाने में सबसे टॉप पर हैं।