जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है हंगामा मच गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे तनुश्री का साथ दे रहे हैं तो कई नाना के सपोर्ट में खड़े हैं। उन्हीं में से एक हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत। राखी सावंत ने तनुश्री एक खिलाफ एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिसमें राखी ने कहा है कि तनुश्री लेस्बियन हैं।
अब बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राखी सावंत ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। राखी ने कहा- मैं अक्षय की बहुत इज्जत करती थी लेकिन हाउसफुल 4 की शूटिंग कैंसल करने के बाद से मैं बहुत निराश हूं। इतना ही नहीं राखी ने साजिद खान और नाना का सपोर्ट करते हुए उन्हें निर्दोष बताया है।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करते हुए राखी ने कहा- सुशांत मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। वह बहुत शर्मीला है। वो तो लड़कियों से बात करते हुए उनकी तरफ देखता भी नहीं है। राखी ने आलोक नाथ का भी सपोर्ट किया है।
बता दें साजिद खान और नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल करवा दी थी। अक्षय कुमार का कहना था कि इस मसले पर जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक फिल्म को रोक देनी चाहिए। यह फैसला अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के मी टू अभियान में शामिल होने के बाद लिया था।
बता दें इससे पहले राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर इल्जाम लगाए थे। राखी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था- 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने में मैंने तनु को रिप्लेस किया था, तनुश्री ने फिल्म के गाने को शूट तो किया था, लेकिन उसे बीच ही छोड़ दिया था। जब मैं इस गाने की शूटिंग के लिए गई थी, उस दिन तनु ड्रग्स लेकर वैन में 4 घंटे से बेहोश पड़ी थीं।