{"_id":"5bd564a7bdec2269385b62c3","slug":"malaika-arora-look-beautiful-in-orange-lehanga-on-karwachauth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ के दिन लहंगा पहने नजर आईं मलाइका अरोड़ा, 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से कर सकती हैं शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करवाचौथ के दिन लहंगा पहने नजर आईं मलाइका अरोड़ा, 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से कर सकती हैं शादी
Sun, 28 Oct 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : twitter
Link Copied
हाल ही में खबर आई कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर लेंगे । हालांकि इस बारे में अर्जुन और मलाइका की ओर से कोई बयान नहीं आया है । इस खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई है। इससे पहले दोनों को मिलान एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया था ।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
इस बीच करवाचौथक के दिन मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लहंगे में नजर आईं । दरअसल, मलाइका ने वेडिंग जंक्शन नाम के एक शो के लिए रैंप वॉक किया। मलाइका इस शो की स्टॉपर बनी हुई थीं । ऑरेंज और ग्रे कॉम्बिनेशन के लहंगे में मलाइका बला की खूबसूरत लग रही हैं ।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
रैंप वॉक से पहले मलाइका अरोड़ा ने एक सेल्फी भी अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की थी। बता दें कि करवाचौथ के मौके पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए व्रत रखा । अब ये देखना रोमांचक होगा कि शादी की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन के लिए व्रत रखा होगा या नहीं ।
बता दें कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उनका 15 साल का बेटा भी है । दोनों के प्यार के चर्चे मलाइका और अरबाज के तलाक से पहले से हैं । मलाइका और अर्जुन की करीबियों से कपूर खानदान खुश नहीं है । वहीं इनके रिश्ते की वजह से सलमान और अर्जुन के रिश्ते भी खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora
बॉलीवुड में आने से पहले अर्जुन, सलामन खान की बहन अर्पिता को डेट करते थे । इसके बाद अर्जुन, सलमान की भाभी मलाइका के साथ रिश्ते में आ गए । इस बात से खान खानदान भी नाराज है । खबर है कि बोनी कपूर ने बेटे अर्जुन को सलाह दी थी कि वो मलाइका से दूर रहें लेकिन इनका प्यार बढ़ता ही जा रहा है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।