बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने देने वाले मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीका सिंह पर 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है। मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी की खबर सुनकर राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी सावंत रो रही हैं और कह रही हैं कि वह मीका को छुडा़ने दुबई जा रही हैं।
मीका की गिरफ्तारी पर रोते ही ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स बोले - 'ये एक नंबर पागल औरत'
वीडियो में राखी रोते हुए कह रही हैं कि - 'तुम इतने लफड़े करते हो ना..अभी मैं आ रही हूं दुबई तुम्हें छुडा़ने के लिए। बस अपना वीजा ढूंढ रही हूं। तुम इतने कांड करते रहते हो ना मीका..। राखी सावंत के इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, साथ ही राखी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'यह एक नंबर पागल औरत है। कुछ भी बोलती है। शर्म कर राखी...आग में घी डालना बंद कर।'
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'इससे बड़ी फेकू नहीं देखी। लोग फॉलोअर्स के लिए कुछ भी करते हैं।' अपने इस वीडियो में राखी 12 साल पुराने दर्द को नहीं भूली। वह कह रही हैं कि तुम्हें पता है ना मीका वो दुबई पुलिस है मुंबई पुलिस नहीं। 12 साल पहले जब मैंने शिकायत कराई थी तो मुंबई पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी लेकिन दुबई पुलिस ऐसा नहीं करेगी वह बहुत स्ट्रॉग है।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
मीका साल 2006 में राखी सावंत को किस करने को लेकर विवादों में घिर गए थे। मीका ने मुंबई के एक पब में अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी। जहां राखी सावंत भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड आशीष शेरवुड के साथ पहुंची थीं। उस दिन मीका ने राखी सावंत को सबके सामने किस कर लिया था। इस बात से राखी और उनके ब्वॉयफ्रेंड काफी नाराज हुए थे। राखी ने मीका को कोर्ट तक घसीटा था।
आपको बता दें, मीका की तरह राखी सावंत भी हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं। कुछ दिन पहले राखी ने दीपक कलाल से शादी का ऐलान करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। शादी के ऐलान के 7 दिन बाद ही शादी तोड़ दी। शादी तोड़ने के बारे में राखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में राखी ने कहा - 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।'
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on