फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज तक छिपे हुए थे हनीप्रीत के ये राज, राखी सावंत ने खोली सारी पोल

Sat, 23 Sep 2017 02:02 PM IST
जगदीश जोशी
जगदीश जोशी Updated Sat, 23 Sep 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant direct film on gurmeet ram rahim and revealed secret about honeypreet
राखी सावंत

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत को एक्ट्रेस बनाने व स्टाइलिश लुक देने में राखी सांवत की अहम भूमिका है। राखी सांवत ने ही हनीप्रीत को एक्टिंग, डांसिंग के टिप्स दिए थे। साथ ही मेकअप करने का हुनर सिखाया था। इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने 'अमर उजाला' के साथ खास बातचीत में किया है। 

rakhi sawant direct film on gurmeet ram rahim and revealed secret about honeypreet
राखी सावंत

राखी सावंत डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम व हनीप्रीत को करीब साढ़े तीन सालों से जानती हैं। वो राम रहीम के सिरसा स्थित डेरे में भी आती-जाती थीं। हनीप्रीत के साथ उनकी काफी गहरी दोस्ती है। हनीप्रीत फिल्म जगत से काफी प्रभावित रही हैं। राखी सांवत ने 'अमर उजाला' को फोन पर बताया कि हनीप्रीत को वह करीब साढ़े तीन सालों से जानती हैं। वह उसकी बेहद अच्छी दोस्त रही हैं।

पढ़ें- प्रेम चोपड़ा कभी नहीं भूल पाए वो 'रेप सीन', हीरोइन ने बदला लेने के लिए चली थी गहरी चाल

rakhi sawant direct film on gurmeet ram rahim and revealed secret about honeypreet
Rakhi Sawant - फोटो : Khabar NDTV

जबसे वह उसे जानती हैं तबसे या उससे पहले से ही लगता था कि उसके ख्वाब और शौक काफी बड़े-बड़े हैं। राखी के अनुसार, हनीप्रीत को फिल्म जगत में लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। राखी बताती हैं कि हनीप्रीत अभिनय जगत से इतना प्रभावित थी कि उसे फिल्मी हस्तियों से मिलाने को कहा करती थी। यही नहीं हनीप्रीत जब भी मुंबई आती थी तो उसी के पास ठहरती थी। 

पढ़ें- रणबीर-माहिर की फोटो पर ऋषि कपूर का बयान- 'वो जवान है, जिसे चाहे उसे...'

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant direct film on gurmeet ram rahim and revealed secret about honeypreet
rakhi sawant

राखी बताती हैं कि एक दिन उसने हनीप्रीत को एक पार्टी में ऋतिक रोशन से भी मिलवाया था। ऋतिक रोशन से मिल वह बेहद एक्साइटेड हो गई थी। वह अपने कई पसंदीदा अभिनेता व अभिनेत्रियों को मिलना चाहती थी। अभिनय जगत से प्रभावित होने के चलते हनीप्रीत ने एमएसजी सिरीज में एक्टिंग कर अपने दिल की तमन्ना पूरी की।

विज्ञापन
rakhi sawant direct film on gurmeet ram rahim and revealed secret about honeypreet
हनीप्रीत इंसां

राखी ने बताया कि इस सिरीज के लिए हनीप्रीत को उसने ही अभिनय और डांस सिखाया। साथ ही मेकअप करने के टिप्स देते हुए उसे सजना-संवरना भी सिखाया। राखी सांवत अपने भाई राकेश सांवत द्वारा निर्देशित फिल्म 'अब होगा इंसाफ' में हनीप्रीत का किरदार निभा रही हैं। राखी बताती हैं कि हनीप्रीत को जानने के चलते उसे यह किरदार निभाना आसान हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed