मुंबई की लोकल कोर्ट ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ समन जारी किया है और उन्हें 5 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इतना ही नहीं, पत्रकार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर राखी सावंत ने प्रतिक्रिया दी है। राखी ने सलमान खान का सपोर्ट किया है।
2 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने इस केस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'देखिए, कोई भी मीडिया कभी बुरा नहीं होता, लेकिन जब आप बड़े स्टार बन जाते हैं तो कुछ सवाल आपको चोट पहुंचाते हैं। सलमान की फिल्में सुपरहिट होती हैं, उन्हें चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं लेकिन कहीं न कहीं उन्हें लाइफ में वो खुशियां नहीं मिली हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सब कुछ है, लेकिन कई बार यह भी लगता है कि वह घाटे में भी हैं। अगर आप उनकी तकलीफ वाले हिस्से के बारे में बात करते हैं तो उन्हें भी परेशानी हो सकती है, वह भी इंसान हैं, उन्हें भी गुस्सा आ सकता है।'
3 of 4
राखी सावंत लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rakhisawant2511
इसके आगे राखी सावंत ने कहा, 'आपको शायद ये बात पता नहीं है कि सलमान खान हमेशा ही काफी तनाव में रहते हैं। जब उनकी फिल्में रिलीज होती हैं, तब वह अपने फैंस के सामने भी नहीं आना चाहते हैं। अगर कोई गलत सवाल करता है तो उन्हें गुस्सा आ सकता है। वह भी इंसान हैं इसलिए हो सकता है उन्होंने कुछ कह दिया हो। लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी को उनके खिलाफ केस फाइल करना चाहिए।'
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला
साल 2019 में जर्नलिस्ट अशोक पांडे ने सलमान खान के खिलाफ शिकायत की थी और कहा था कि जब वह जुहू से कांदिवली अपने कैमरामैन के साथ कार से जा रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में सलमान खान साइकलिंग करते हुए दिखे थे। इस दौरान वह सलमान खान का वीडियो बनाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने जब सलमान के दो बॉडीगार्ड से परमिशन मांगी और उन्हें परमिशन मिल भी गई। लेकिन उनका वीडियो बनाना शायद अभिनेता को पसंद नहीं आया। अभिनेता ने इसका विरोध किया। उन्होंने ये आरोप लगाया कि एक्टर के बॉडीगार्ड ने कथिक तौर पर जर्नलिस्ट के साथ मारपीट भी की।