'बिग बॉस-14' (Bigg Boss 14) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री ली है। राखी ने शो में एंट्री लेने से पहले कई सारे इंटरव्यूज भी दिए हैं जिसकी चर्चा हो रही है। राखी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह बिग बॉस-14 में इसलिए जा रही हैं क्योंकि वह कंगाल हो गई हैं और उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
इतना ही नहीं राखी (Rakhi Sawant) ने अपने पति को लेकर भी बयान दिया है। पिछले साल राखी सावंत की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। राखी के मुताबिक उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है हालांकि उन्होंने अपने पति की तस्वीर कभी नहीं दिखाई।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब राखी ने अपने पति को लेकर बयान दिया है। राखी ने कहा कि मेरे पति दुनिया के सामने नहीं आना चाहते। एक साल से ज्यादा हो गया है वो मुझसे मिलने तक नहीं आए। वह यूके में हैं। मेरी शादी भी कई वजहों से खतरे में पड़ गई है जिसका खुलासा मैं बिग बॉस के घर के अंदर करूंगी।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी (Rakhi Sawant) ने बीते दिनों ये भी बताया था कि वह दिवालिया हो गईं थीं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, 'लोग अचानक से सोच रहे होंगे कि मैं कैसे कंगाल हो गई। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मेरे साथ जिस शख्स ने धोखाधड़ी की थी, वह अब मर चुका है। अब मुझे पैसों की जरूरत है, इसलिए मैंने शो के ऑफर को स्वीकार कर लिया।'
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी कहती हैं 'मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। मैं भी डिप्रेशन में रही हूं। कई ऐसे लोग होते हैं जो डिप्रेशन में गलत कदम उठा लेते हैं।' अब शो में राखी क्या खुलासे करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।