बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी नई कहानियों और दृश्यात्मक रूप से आश्चर्यजनक फिल्म निर्माण शैली के लिए जाने जाते हैं। राकेश अपने ऑडियंस को बखूबी समझते हैं और दर्शकों के हिसाब से ही कंटेंट बनाने में विश्वास रखते हैं। अब हाल ही में, निर्देशक ने खुलासा किया कि साल 2009 में उनकी फिल्म ‘दिल्ली-6’ की रिलीज के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Rakeysh: 'मैं छह महीने तक शराब पीता रहा', बॉक्स ऑफिस पर दिल्ली 6 की असफलता पर छलका निर्देशक राकेश का दर्द
निर्देशक राकेश ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह बुरी तरह से टूट गए थे और खुद को बुरी तरह शराब की लत के आदी हो गए थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि फिल्म काफी अच्छी कमाई करेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत के आंकड़े देखकर वह बुरी तरह से टूट गए थे।
Double Strike: 63 वर्ष बाद ठप होगा हॉलीवुड? लेखक समेत स्टार्स के डबल स्ट्राइक ने बढ़ाई इंडस्ट्री की चिंता
राकेश ने कहा, ‘फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मैं लगभग छह महीने तक शराब की लत में डूबा रहा। मैं बस सोना चाहता था और उठना नहीं चाहता था। वहां मेरी उम्मीदों की एक खाई थी, जिसमें मैं गिर गया। यह एक ब्लैक होल की तरह था। मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। फिर एक सुबह मैं उठा और मुझे एहसास हुआ कि मुझे इसके बारे में कुछ करना है। मैं सिर्फ देवदास मोड में नहीं रह सकता।’
Suparn S Varma: 'द ट्रायल' बनाना सौभाग्य से कम नहीं...,' निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने सीरीज को लेकर कही यह बात
राकेश ने आगे बताया कि उन्होंने अपने सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान को फोन किया और बताया कि ‘दिल्ली 6’ की कुछ शूटिंग अभी भी बाकी है। हमने तीन दिनों तक शूटिंग की। इसकी शुरुआत और अंत अलग-अलग था। हमने इसे एक साथ रखा और यही वह फिल्म है, जिसे हमने यूरोप भेजा। इस फिल्म को वेनिस फिल्म फेस्टिवल ने अपने यहां एक खास जगह दी थी। इसने एक तरह से मेरे अंदर के अधूरेपन को पूरा किया। इसने मुझे एक तरह से ठीक भी किया।
Monica Bedi: 'करन-अर्जुन' के लिए मोनिका बेदी को ऑफर हुआ थी लीड रोल, लापरवाही से गवां दिया मौका
निर्देशक का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘दिल्ली-6’ की असफलता के बावजूद फिल्म को अब अधिक प्रशंसा मिल रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह अब पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।