नवरात्रि पर अपने पिता राकेश रोशन के साथ दुर्गा पंडाल में दिखे सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म वॉर की कामयाबी का जश्न खुलकर मना रहे हैं। इस जश्न के बीच समय मिलते ही वह अपनी अगली फिल्मों की पटकथाएं भी पढ़ रहे हैं और ताजा खबर ये है कि ऋतिक की कृष सीरीज की अगली फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप दे दिया गया है। कृष 4 की शूटिंग पहले इसी साल शुरू होने वाली थी लेकिन राकेश रोशन की सेहत बिगड़ने के चलते इसकी पटकथा का काम बीच में ही रुक गया था।
2 of 4
rakesh roshan
- फोटो : file photo
फिल्म कृष 4 से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म के निर्देशन में राकेश रोशन ने अपने साथ निर्देशक संजय गुप्ता को भी लेने का फैसला किया है जो इसके पहले ऋतिक के साथ फिल्म काबिल बना चुके हैं। राकेश रोशन ने ये फैसला अपनी सेहत को देखते हुए किया है। ऋतिक और संजय गुप्ता की ट्यूनिंग काफी अच्छी रही है और रोशन परिवार के भी वह काफी करीबी रहे हैं। ऐसे में कृष 4 में उनकी एंट्री इस प्रोजेक्ट को नए स्तर तक ले जाने में मदद करेगी।
3 of 4
rakesh roshan
- फोटो : file photo
यही नहीं राकेश रोशन अब फिल्म कृष 4 को अपनी पिछली फिल्मों से कहीं बड़े स्तर पर फिल्माने की भी तैयारी कर रहे हैं। कृष 4 के कुछ एक्शन दृश्य फिर से लिखे गए हैं और इनका स्तर ऋतिक की फिल्म वॉर के बराबर ले जाने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि सीनियर रोशन ने अपनी इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये के करीब रखा है और ये हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होने जा रही है। यही नहीं कृष 4 का अंग्रेजी संस्करण भी बनेगा और इस बार इसका लुक पूरी तरह इंटरनेशनल बाजार के मुताबिक रखा जाएगा।
राकेश रोशन के प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों की मानें तो कृष 4 के शूटिंग शेड्यूल पर काम शुरू हो चुका है। इसके लिए सेट डिजाइनिंग का काम भी शुरू हो चुका है। लेकिन ये फिल्म फ्लोर पर अब थोड़ी देर से जाएगी। ऋतिक ने कृष 4 शुरू करने से पहले एक और हिंदी फिल्म पर काम करने का मन बना लिया है। बहुत संभव है कि ये फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक होगी। इस रीमेक का काम हीरोइन के चयन को लेकर अटका है। पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण के हेमा मालिनी वाला किरदार करने की बात चली थी, लेकिन बीच में अनुष्का शर्मा से भी इस कहानी को लेकर चर्चा हुई है।
पढ़ें: पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ