प्राइम वीडियो (Prime Video) की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग राज्यसभा सदस्य वाइको ने सीधे देश के सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की है। लंबे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत रहे तमिलों को कथित रूप से आतंकवादी बताने और उनके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़ने को लेकर वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग इससे पहले तमिलनाडु के नेता सीमन भी कर चुके हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री जावड़ेकर को लिए पत्र में एमडीएमके नेता वाइको ने कहा है कि वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ में अभिनेत्री समांथा अक्किनेनी का निभाया किरदार राजी तमिलभाषी लोगों को सही तरीके से नहीं दिखा रहा है। पत्र के मुताबिक ये वेब सीरीज तमिलों को आतंकवादी और आईएसआई एजेंटों की तरह दिखा रही है और ये भी दिखा रही है कि इनके संबंध पाकिस्तान से हैं।
2 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाइको ने लिखा है कि ये चरित्र चित्रण तमिल लोगों और उनकी संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। तमिलनाडु के लोगों ने इस पर घोर आपत्ति की है और वे लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वाइको ने केंद्र सरकार के मंत्री को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि अगर वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध न लगाया गया तो सरकार को इसे लेकर गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
3 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये वेब सीरीज इसी नाम से बनी वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन’ का सीक्वेल है। दो साल पहले रिलीज हुए सीरीज के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था, खासतौर से सीरीज में खुफिया एजेंट बने मनोज बाजपेयी का अभिनय लोगों ने खूब पसंद किया।
4 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राज और डीके निर्देशत वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही दक्षिण भारत में इसके खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है। ट्रेलर रिलीज होने के दिन और उसके अगले दिन सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की मांग ट्रेंड करती रही। एमडीएमके नेता वाइको के अलावा नाम तमिलर काची (एनटीके) के नेता सीमन भी वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने इस सीजन की कहानी को चेन्नई में आधारित होने के पीछे भी पूरी योजना होने का संकेत दिया है।
5 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का ये दूसरा सीजन पहले इस साल 12 फरवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन ओटीटी की वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर मुकदमे दर्ज होने और मामला प्राइम वीडियो प्रबंधन के नियंत्रण से बाहर होने के बाद वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ का प्रसारण स्थगित कर दिया गया। इसके बाद फरवरी से लेकर मई तक इस सीरीज को प्राइम वीडियो की क्रिएटिव और लीगल टीम ने कई बार देखा है। तमाम हिस्सों की इस दौरान नए सिरे से शूटिंग होने की भी खबरें हैं, लेकिन इस बार ओटीटी का विरोध उन इलाकों में हो रहा है जहां से इसका विरोध होने की ओटीटी संचालकों को भनक तक नहीं थी।