मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार और दोस्तों के अलावा उनके फैंस भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते सितारे के जल्द वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। इसी बीच अब कॉमेडियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजू के फैंस और उनके की दुआओं का अब असर होते दिख रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन बाद आखिरकार राजू श्रीवास्चव को होश आ गया है।
Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:36 PM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 दिन से अस्पताल में भर्ती राजू को आखिरकार होश आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन