लोन ना चुकाने के मामले में सजा काटकर जेल से लौटे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी छोटी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। खबरों की मानें तो राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं। उन्होंने अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन के मौके पर ये पोस्ट लिखा है।
2 of 5
Rajpal Yadav
- फोटो : social media
राजपाल यादव ने बेटी का जिक्र करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "सुबह सुबह उठा, तुम्हारी प्यारी सी हँसी देख के लगा की तुम्हारे मन की जो हँसी है वो पापा के अंतर्मन की हँसी है। और सामने वाइफ़ का चेहरा देखा तो बोली 6 महीने की हो गयी है। सुबह सुबह एकदम चिंतन में चला गया। काफ़ी देर तक सोचता रहा। तुम्हारी आँखों में देखता रहा और फिर अपनी माँ की याद आ गयी।
3 of 5
rajpal yadav
- फोटो : अमर उजाला
4 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : file photo
रेहाँशी समय इतनी जल्दी निकल गया और आप 6 महीने की हो चुकी है। मेरी तरफ़ से आपको 1/2 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। बेटियों है तो ये संसार है। बेटियों की वजह से परिवार है। बेटियाँ नहीं तो ये संसार बिल्कुल निराधार और बेकार है। मैं हर एक बेटी का सम्मान और आदर करता हूँ। #happyhalfbirthday #love #godbessyou#blessings #rise #shine।"
5 of 5
rajpal yadav
- फोटो : SELF
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक लोन ना चुकाने के चलते तीन महीने की जेल की सजा काट चुके हैं। सजा काटने के बाद राजपाल ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है। कॉमेडी अभिनेता ने बताया जिन लोगों पर भरोसा किया था उन्होंने ही उनका दुरुपयोग किया। अब वह सभी मुश्किलों को भूलकर फिल्मों में दोबारा उतरने की तैयारी में हैं।