इस बार पोंगल वीक में दो सुपरस्टार की फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली रजनीकांत की 'पेट्टा' और दूसरी अजित की 'विश्वासम'। दोनों ही सुपरस्टार्स का एक दूसरे से तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर पेट्टा को 1.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं विश्वासम ने महज 88 लाख रुपए की कमाई की।
अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। रजनीकांत की पेट्टा ने दूसरे दिन चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 2.20 करोड़ की कमाई की है वहीं विश्वासम ने दूसरे दिन 1.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। जहां एक तरफ पेट्टा ने शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाई है वहीं दूसरी तरफ विश्वासम देखने वाले ग्रामीँण क्षेत्रों के लोग हैं।
अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' के लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में रही। 'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं।
वहीं पेट्टा रजनीकांत की उन फिल्मों में गिनी जा सकती है जिसे लेकर काफी कम बज दिखाई दिया। बात अगर कमाई की जाए तो रजनीकांत की फिल्में उनके नाम से ही अच्छा खासा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहती हैं। पेट्टा को तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं।
तमिल फिल्म विश्वासम में मेन लीड तमिल फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अजित निभा रहे हैं। वहीं ‘विश्वासम’ में अजित कुमार जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। 'विश्वासम' को शिवा ने डायरेक्ट किया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है।