फिल्म 'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर फिल्म मेकर हंसल मेहता ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के माधय्म से फिल्म के लिए अपने मन की बात रखी है। वहीं, फिल्म में लीड एक्टर रहे राजकुमार राव ने भी दुख जताया है...
'फिल्म मेकर हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मैं उन सभी लोगों से कहना चाहूंगा जो ये सोचते है कि फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लायक नहीं बल्कि ये फिल्म हमारे देश में लंबे समय तक बने रहने वाली बेहतरीन फिल्मों में से एक है।'
बता दें कि एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। शुक्रवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ने उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
भारत भले ही साल 2018 के ऑस्कर अवॉर्ड से भी चूक गया हो। लेकिन खुशी की बात यह है कि उसकी तीन फिल्में ऑस्कर लाइब्रेरी का हिस्सा बन चुकी हैं। एक्टर-डायरेक्टर आदित्य ओम ने ऑस्कर में जबरदस्त एंट्री मार ली है। उनका काम अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस के इतिहास में दर्ज हो गया हैं।
आदित्य की तीनों फिल्में अलग-अलग भाषाओं की हैं। जिनमें 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' तेलगू में है, 'द डैड एंड' इंग्लिश में और 'बंदूक' नाम की फिल्म हिंदी में है। इन दिनों आदित्य ओम ग्रामीण शिक्षा पर आधारित फिल्म ‘मासाब’ में काम कर रहे हैं। आदित्य महाभारत पर एक पुस्तक भी लिख रहे हैं।
5 of 6
फिल्म 'न्यूटन' में अभिनेता राज कुमार राव
बात करें फिल्म 'न्यूटन' की तो यह एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है। फिल्म ऑस्कर की रेस में टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब रही।