'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का रिलेशनशिप पूरे बॉलीवुड के लिए एक मिसाल माना जाता है। इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया।
इस कपल ने अभी शादी तो नहीं की है लेकिन वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों ने ही अभी तक शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि फैंस दोनों की शादी की खबर से एक्साइटेड जरूर होंगे।
साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने वाली एक्ट्रेस पत्रलेखा जल्द ही 'अरेंज मैरेज' करने जा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पत्रलेखा शादी करने जा रही हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल डायरेक्टर प्रदीप सरकार 'हेलिकॉप्टर ईला' के बाद अब एक नई फिल्म बनाने वाले हैं जिसका टाइटल है 'अरेंज मैरेज'।
इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को कास्ट किया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म पर बात करते हुए पत्रलेखा ने बताया, 'दादा के ऑफिस से कॉल आया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरा काम देखा है या नहीं लेकिन मैं तो उनकी सबसे बड़ी फैन हूं। जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मैं इतनी खुश थी बस हां कर दिया।
पत्रलेखा ने साल 2014 में हंसल मेहता की फिल्म 'सिटी लाइट्स' से करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।