{"_id":"5abb6ef94f1c1b92778b7e26","slug":"rajkumar-rao-and-shraddha-kapoor-sung-shahrukh-khan-dil-se-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव ने इस एक्ट्रेस के साथ गाया 'दिल से...', वीडियो वायरल होते ही सामने आया सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव ने इस एक्ट्रेस के साथ गाया 'दिल से...', वीडियो वायरल होते ही सामने आया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव आने वाली फिल्म 'स्त्री' की शूटिंग में बिजी है। यह पहला मौका है जब यह दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों एक्टर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धा और राजकुमार राव शाहरुख के गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Shraddha Kapoor
इस वीडियो को श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उस वक्त का है जब पूरी टीम काम खत्म करके आराम कर रही थी। वीडियो में श्रद्धा और राजकुमार शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का गाना गा रहे हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और मस्ती का अंदाज देखकर इतना तो तय है कि दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।
Rajkumar Rao
श्रद्धा और राजकुमार की राव की इस जुगलबंदी को फैंस ने काफी सराहा है। किसी ने दोनों को रियल रॉकस्टार कहा तो किसी ने दोनों के इस परफॉर्मेंस को क्यूट कहकर तारीफ की। वीडियो में राजकुमार काले रंग की टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं श्रद्धा चिकन की कुर्ती पहने हुई हैं।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
राजुकमार राव
- फोटो : SELF
'स्त्री' फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी राज और डीके ने लिखी है। यह वही लेखक है जो इससे पहले शोर इन द सिटी, गो गोआ गॉन फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। इस फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'फन्ने खां' में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर 'बत्ती गुल मीटर चालू' और प्रभास की फिल्म 'साहो' में नजर आएंगी। इसके साथ ही सानिया नेहवाल की बायोपिक भी उनकी झोली में है। श्रद्धा आखिरी बार 'हसीना पार्कर' फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।