{"_id":"5abb5df54f1c1b3a058b7a85","slug":"rani-mukerji-hichki-and-ajay-devgn-raid-film-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में 4 फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी रानी की 'हिचकी', अजय की 'रेड' को दे रही है कड़ी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई के मामले में 4 फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी रानी की 'हिचकी', अजय की 'रेड' को दे रही है कड़ी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Hichki and Raid
रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' अजय देवगन की 'रेड' को कड़ी टक्कर दे रही है। यह फिल्म पहले ही हफ्ते अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। साथ ही हाल ही में रिलीज महिला प्रधान फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रानी मुखर्जी की 'हिचकी' अब तक 20 करोड़ कमा चुकी है।
Trending Videos
Rani Mukerji
पहले दिन 'हिचकी' ने महज 3.30 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसके बाद फिल्म ने तेजी पकड़ी शनिवार को 5.35, रविवार को 6.70 करोड़, सोमवार 2.40 करोड़ की और मंगलवार को 2.35 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई का आंकड़ा 20.10 करोड़ पहुंच चुका है।
#Hichki is ROCK-STEADY... Fri 3.30 cr, Sat 5.35 cr, Sun 6.70 cr, Mon 2.40 cr, Tue 2.35 cr. Total: ₹ 20.10 cr [961 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2018
Ajay Devgn
अजय देवगन की 'रेड' ने दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 5.71 करोड़, रविवार को 7.22 करोड़, सोमवार को 2.42 करोड़ तो वहीं मंगलवार को 2.41 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 84.36 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए है।
#Raid Tue biz remains at par with Mon biz... Good trending... [Week 2] Fri 3.55 cr, Sat 5.71 cr, Sun 7.22, Mon 2.42 cr, Tue 2.41 cr. Total: ₹ 84.36 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji
'हिचकी' फिल्म महज 986 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी फिर भी 5 दिन के अंदर लागत निकालने में कामयाब रही। इसके साथ ही इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में चार महिला प्रधान फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। श्रीदेवी की 'मॉम' ने पहले हफ्ते में 14.40 करोड़ कमाए, विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलू' ने 12.87 करोड़ कमाए थे। वहीं कंगना रनौत की 'सिमरन' ने 10.65 करोड़ और विद्या की 'बेगम जान' ने 10.50 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
Rani Mukerji
जबकि रानी की 'हिचकी' ने पहले ही वीकेंड पर 15.35 करोड़ कमाए और अब यह आंकड़ा 20 करोड़ पार कर चुका है। रानी की 'हिचकी' के कलेक्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हालांकि कमाई के लिए इस फिल्म के पास महज 2 दिन बचे हैं क्योंकि 30 मार्च को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हो रही है। ऐसे में इसके कलेक्शन पर असर जरूर पड़ सकता है।