सामाजिक मुद्दों पर आधारित कॉमेडी फिल्में बनाने वाले निर्माता दिनेश विजन एक बार फिर से एक कॉमेडी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें कृति सेनन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन दिनेश ने ये फाइनल कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म भी कॉमेडी ही होगी। दीनू इससे पहले राजकुमार राव के साथ सुपरहिट फिल्म स्त्री बना चुके हैं। इस फिल्म में कृति सेनन ने एक खास गाना भी किया था।
2 of 5
Dinesh Vijan
- फोटो : social media
फिल्म की कहानी पर हल्का सा प्रकाश डालते हुए निर्माता दिनेश ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे दंपति की कहानी है जो अनाथ आश्रम में पले बढ़े हैं। दोनों में प्यार होता है और शादी कर लेते हैं। उन्हें कहीं न कहीं एक माता पिता की जरूरत महसूस होती है, इसलिए वह एक माता-पिता को गोद ले लेते हैं। जब उनकी जिंदगी उन गोद लिए मां बाप के साथ शुरू होती है, तो उन्हें पता चलता है कि ये लोग वैसे नहीं हैं जैसे हमें चाहिए थे।
3 of 5
rajkumar rao
- फोटो : file photo
फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' की तरह यहीं से कॉमेडी का तड़का लगना शुरू हो जाता है। इन माता पिता की वजह से दंपत्ति के जीवन में इतनी गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, कि वह अपने रिश्ते को ही बर्बाद कर लेते हैं। इन माता पिता के किरदार के लिए दिनेश ने बेहतरीन कलाकार परेश रावल और डिंपल कपाड़िया का चयन किया है।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : kriti sanon
दिनेश ने फिल्म के विचार के बारे में बताते हुए कहा, 'यह कमाल का विचार भी वास्तविक जीवन की घटनाओं का विश्लेषण करने पर ही आया है, हालांकि इसका किसी विशेष घटना से कोई संबंध नहीं है। रोजमर्रा के जीवन में घटने वाली इन घटनाओं को हमने अपने अनूठे हुनर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर फिल्म में बदल दिया है।'
5 of 5
राजकुमार राव, कृति सेनन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
राजकुमार और कृति सेनन को फिल्म में लेने की घटना बताते हुए दिनेश कहते हैं, 'जब मैं इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहा था, तो एक दिन मैंने राजकुमार और कृति को कॉफी पर इस प्लान के बारे में बताया, उन्हें बहुत पसंद आई। उन्हें यह विचार इतना पसंद आया कि उन्होंने पटकथा लिखे जाने से पहले ही यह फिल्म साइन कर ली।'
बता दें की फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी निर्देशन में अपनी इसी फिल्म से शुरुआत करने जा रहे निर्देशक अभिषेक जैन को दी गई है। अभिषेक ने सुभाष घई और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशकों के साथ सह निर्देशक के रूप में काम किया है।