फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani's movie 'Munnabhai Chale America' over cloud of crisis

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' पर संकट के बादल

Tue, 15 Jan 2019 02:46 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Tue, 15 Jan 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani's movie 'Munnabhai Chale America' over cloud of crisis
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा के करीबी दोस्त और थ्री इडियट्स, पीके और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक राजकुमार हीरानी के यौन उत्पीड़न के आरोपो में फंसते ही उनकी अगली फिल्म मुन्नाभाई चले अमेरिका को लेकर दिक्कतें शुरू हो गई हैं। विधु विनोद चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के साथ प्रस्तावित इस फिल्म को लेकर मल्टीनेशनल कॉरपोरेट हाउस फॉक्स स्टार इंडिया से चल रही डील इस विवाद के चलते खटाई में पड़ने के आसार दिख रहे हैं। इस बारे में फॉक्स् स्टार ने अपने मुंबई ऑफिस से बातचीत की है।
विज्ञापन


फॉक्स स्टार इंडिया ने ही हीरानी की पिछली फिल्म संजू को पूरी दुनिया में रिलीज किया था। इस बार भी राज कुमार हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म के लिए पिछले एक साल स्क्रिप्ट पर काफी काम किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक चर्चा ये भी है कि हीरानी पर लगे आरोप जानबूझकर ऐसे समय सार्वजनिक किए गए हैं, जब इस फिल्म को लेकर डील फाइनल होने वाली थी और दोनों फिल्ममेकर अपनी इस अगली फिल्म का ऐलान करने वाले थे। मुन्नाभाई सीरीज में सर्किट का रोल करते रहे अरशद वारसी ने ही सबसे पहले इस फिल्म की शूटिंग शुरू  होने की खबर लीक की और इसी के तुरंत बाद हीरानी के खिलाफ शिकायत वाली मेल सार्वजनिक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed