डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतते आए हैं। मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले हिरानी अब #MeToo मूवमेंट की चपेट में फंस गए हैं। हफिंग्टन पोस्ट के मुताबिक उन पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
2 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : BBC
महिला ने आरोप लगाया कि संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।
3 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : file photo
महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में संजू फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।
4 of 5
Rajkumar Hirani
- फोटो : file photo
महिला के आरोप लगाने के बाद राजकुमार हिरानी की ओर से बयान आया है। उनके वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर विधु विनोद चोपड़ा की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
5 of 5
ek ladki ko dekha to esAa lga
- फोटो : file photo
पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है से राजकुमार हिरानी का नाम गायब है। उस वक्त इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत मिलने की वजह से ऐसा किया गया। बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। उनके साथ राजकुमार हिरानी भी फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।