करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बुरे फंसे हैं। महिलाओं पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं अब विज्ञापन कंपनियों ने भी हार्दिक पांड्या से किनारा करना शुरू कर दिया है। यही नहीं बॉलीवुड में जिन लोगों के साथ उनके नाम जुड़ते आए हैं वो भी हार्दिक पांड्या को पहचानने से इनकार करने लगे हैं।
2 of 5
hardik pandya and esha gupta
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के गलियारों में हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के अफेयर की खबरें खूब चर्चा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा और हार्दिक की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और जल्द ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। अफेयर की खबरों पर ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'इन बातों में उतनी ही सच्चाई है जितना आपने पढ़ा है। लोग तो कहेंगे ही, उनका काम है कहना। कुछ भी लिखेंगे लेकिन वह मेरी असलियत है जो मुझे पता है। इस बारे में ना तो मैं हां कर रही हूं ना ही मना कर रही हूं।'
3 of 5
Esha Gupta
- फोटो : file photo
ईशा गुप्ता ने अपने अफेयर की खबरों से कभी इनकार भी नहीं किया लेकिन अब जब एक इवेंट में उनसे हार्दिक पांड्या के बारे में सवाल पूछा गया तो वो बिल्कुल भड़क उठीं। एक कार्यक्रम में पहुंचीं ईशा गुप्ता से जब पत्रकार ने हार्दिक पांड्या के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'आपको कैसे पता वो मेरे फ्रेंड हैं। जिनसे खबर मिली है कि वो मेरे फ्रेंड हैं उनसे ही आप बात करिए।'
4 of 5
Esha Gupta
- फोटो : amar ujala
बाद में ईशा ने इस पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के बयान गलत हैं। महिलाओं और पुरुषों की तुलना नहीं हो सकती। बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता। वर्क फ्रंट की बात करें तो 3 साल पहले टी सीरीज के सुपरहिट सॉन्ग मैं रहूं या ना रहूं में नजर आईं ईशा गुप्ता का नया म्यूजिक एलबम है- गेट डर्टी। मुंबई में इस एलबम के लॉन्च पर ईशा काफी चहकती हुई नजर आईं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मंज म्यूजिक और सुमि मेहरा खासतौर से मौजूद रहे। म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है कूकी ने।
5 of 5
Esha Gupta
- फोटो : file photo
दूसरी ओर ईशा गुप्ता की फिल्म विनय विद्या रामा हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा 22 फरवरी को टोटल धमाल रिलीज होगी। डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में वो खूब धमाल मचाएंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और अरशद वारसी हैं।