मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका यौन शोषण हुआ था। राजकुमार हिरानी पर आरोप लगने के बाद ना केवल बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स हैरान हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर हिरानी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
Rajkumar Hirani
- फोटो : file photo
56 वर्षीय राजकुमार हिरानी के पिता सिंध (अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त वो भारत आ गए। राजकुमार हिरानी के माता-पिता चाहते थे कि वो चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करें लेकिन उनका रुझान तो थियेटर की ओर था। हिरानी भले ही पिता के काम में हाथ बंटाते थे लेकिन मन तो एक्टिंग की ओर था।
3 of 7
Rajkumar Hirani
- फोटो : Amar Ujala
राजकुमार हिरानी के पिता ने उनकी रुचि को देखते हुए मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला करवा दिया। एक्टिंग स्कूल में हिरानी का मन नहीं लगा तो वो वापस नागपुर चले आए। जिसके बाद वो फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, पुणे पहुंचे। तब तक यहां एक्टिंग का कोर्स बंद हो गया था, ऐसे में हिरानी ने एडिटिंग का कोर्स किया। उन्हें विज्ञापन में काम मिलने लगा। हिरानी ने फेविकोल के विज्ञापन में एक्टिंग भी की थी।
4 of 7
Munna Bhai MBBS
- फोटो : file photo
1994 में राजकुमार हिरानी ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी और 1998 में करीब के प्रोमो के लिए काम किया। साल 2000 में मिशन कश्मीर और 2001 में तेरे लिए के लिए एडिटिंग की, लेकिन उनका असली सफर 2003 में शुरू हुआ। उनके निर्देशन में बनीं पहली फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस आई। संजय दत्त और अरशद वारसी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। पहली ही फिल्म से राजकुमार हिरानी छा गए। मुन्नाभाई एमबीबीएस को कई अवॉर्ड मिले।
5 of 7
lage raho munnabhai
- फोटो : file photo
2006 में राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई एमबीबीएस का अगला भाग लगे रहो मुन्नाभाई लेकर आए। इस फिल्म से एक एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों पर काफी रिसर्च करते हैं ऐसे में एक फिल्म के बाद उनकी अगली फिल्म में वक्त लगता है। इसके 3 साल बाद वो लौटे और साल 2009 में फिल्म 3 इडियट्स लेकर आए।