रजनीकातं की जुबानी जानिए कैसे वे एक मामूली स्टार से सुपरस्टार बनकर लोगों के दिलों में बस गए।
तो महावतार बाबा की गुफा के दर्शन के बाद ही सिने अभिनेता रजनीकांत को फिल्मों में अपार सफलता मिली। उन्होंने संक्षिप्त वार्ता में अमर उजाला को बताया कि, परमहंस योगानंद की योगी कथा मृत पढ़कर उन्होंने 12 साल पहले बाबा नामक फिल्म बनाई।
यह फिल्म तमिल भाषा में थी। फिल्म अच्छी थी, लेकिन लोकप्रियता हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद वह द्वाराहाट योगदा आश्रम पहुंचे और बाबा की गुफा में ध्यान लगाया, बाबा के आशीर्वाद से ही उनकी फिल्म चल निकली, इसके बाद कई अन्य फिल्मों को भी आशातीत सफलताएं मिलीं।
सुपर स्टार रजनीकांत ने रविवार तड़के वार्ता में कहा महावतार बाबा की गुफा में आने के बाद से ही उनकी आध्यात्मिक चेतना प्रबल हुई है। यहां के वातावरण और आध्यात्मिक तरंगों से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। कहा कि पूर्व में जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं, यहां तक कि तमिल भाषा में बनी बाबा फिल्म भी नहीं चली।
5 of 6
rajinikanth
- फोटो : amar ujala
गुफा में आकर जब उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया, तब से उन्हें फिल्मों में आशातीत सफलताएं मिलीं। आज उन्होंने महावतार बाबा से अपनी आने वाली फिल्मों काला और 2.0 की सफलता के लिए कामना की है। भविष्य में भी वह यहां आएंगे।