{"_id":"5aacaffb4f1c1b3a058b59c1","slug":"rajinikanth-spiritual-tour-next-destination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर अब इस जगह जा रहे सुपर स्टार रजनीकांत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर अब इस जगह जा रहे सुपर स्टार रजनीकांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्यात्मिक यात्रा पर निकले सुपर स्टार रजनीकांत अब इस जगह जा रहे हैं। अपने काफीले के साथ वह अगले पड़ाव के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात रुद्रप्रयाग में रुकने के बाद रजनीकांत शनिवार की सुबह द्वाराहाट के लिए निकल गए।
सूत्रों से खबर है कि वह द्वाराहाट में अपने गुरू से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद उनके फिर से ऋषिकेश आने की संभावना है।
विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और ध्यान किया
rajinikanth
इससे पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश में शुक्रवार को तड़के उन्होंने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और ध्यान किया। इसके बाद रजनीकांत ने ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती समाधि मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि वह यहां से आगे भी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। वह कुछ दिन बाद फिर आश्रम पहुंच सकते हैं।
गौरतलब है कि फिल्म स्टार रजनीकांत बीते मंगलवार की दोपहर में मुनिकीरेती के दयानंदनगर (शीशमझाड़ी) स्थित दयानंद आश्रम में तीन दिवसीय प्रवास के लिए आए थे।