अभिनेता राजेश खट्टर फिल्मों और टीवी के जाने माने नाम हैं। साथ ही वो डबिंग की दुनिया के बड़े आर्टिस्ट भी हैं। हॉलीवुड फिल्म 'आयरन मैन' और 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्मों में आयरन मैन के किरदार की हिंदी डबिंग सालों से राजेश खट्टर करते आ रहे हैं। 24 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले राजेश खट्टर के बारे में जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।
2 of 5
राजेश खट्टर
- फोटो : instagram/rajesh_khattar
राजेश खट्टर ने बॉलीवुड में फिल्म 'सूर्यवंशम', 'डॉन', 'डॉन 2', 'द ट्रेन', 'हैलो डार्लिंग', 'खिलाड़ी 786', 'एक्शन जैक्सन', 'रेस 2' और 'ट्रैफिक' सहित अनेक फिल्में की हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने अंग्रेजी और फ्रेंच टीवी सीरीज में भी काम किया है।
3 of 5
बेपनाह के सेट पर राजेश खट्टर
- फोटो : instagram/rajesh_khattar
1989 में राजेश खट्टर ने पहली बार टीवी सीरियल ‘फिर वही तलाश’ में काम किया। इसके बाद बाद वो 'जुनून', 'आहट', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'कुमकुम' और 'सपना बाबुल का... बिदाई' में नजर आए। आठ साल तक वो टीवी से दूसरे रहे। 2016 में उन्होंने सीरियल 'बेहद' से वापसी की। 2018 में प्रसारित सीरियल 'बेपनाह' में राजेश खट्टर का काम लोगों ने काफी पसंद किया।
4 of 5
राजेश खट्टर
- फोटो : instagram/rajesh_khattar
राजेश खट्टर एक अभिनेता होने के साथ साथ वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने आयरन मैन की आवाज बनने के अलावा 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ के कैप्टन जैक स्पैरो, ‘एक्स मैन’ के मैग्नीटो, ‘द विंसी कोड’ में टॉम हैंक्स और ‘घोस्ट राइडर’ के जॉनी ब्लेज जैसे किरदारों को आवाज दी है।
5 of 5
राजेश खट्टर, वंदना सजनानी
- फोटो : अमर उजाला
राजेश खट्टर अभिनेता ईशान खट्टर के पिता और शाहिद कपूर के सौतेले पिता हैं। 1990 में राजेश ने पहली शादी नीलिमा अजीम से की थी। दोनों की शादी 11 साल ही चली। इस शादी से राजेश और नीलिमा को ईशान खट्टर हुए। नीलिमा से अलग होने के बाद राजेश ने वंदना सजनानी से साल 2008 में शादी कर ली। शादी के 11 साल बाद 2019 में इस जोड़ी का पहला बच्चा हुआ। जिसका नाम वनराज खट्टर है।